सूरतगढ़ रेलवे परिसर की होली जहां होती है प्रतियोगिताएं भी देखिए तैयारी के चित्र
* करणी दान सिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 मार्च 2022.
रेलवे का द्वितीय प्रवेश द्वार जो सूर्योदय नगरी के लोगों के लिए बना है। वहां रेल कर्मचारियों के परिवार और आसपास के वार्डो के परिवार होली का पर्व शानदार जानदार ढंग से मनाते हैं।
प्रेम सिंह सूर्यवंशी और मित्रों की टीम होली पर्व की तैयारी में दिन रात एक करते हैं।
17 मार्च को होली मंगलाई जाने का पर्व है।
होलिका तैयार है जहां स्त्री स्त्रियां व लोग होली का पूजन कर रहे हैं।
यहां पर बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है।
रंगोली बनाने की प्रतियोगिता,ड्राइंग प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता कुछ चित्र यहां पर दोपहर के खींचे हुए लगा रहा हूं।
होली मंगलाई जाने का कार्यक्रम रात्रि का है।बहुत ही अच्छा कार्यक्रम होता है। मंगलाई जाने के समय की परिक्रमा बहुत ही सुंदर होती है जो पिछले कई सालों से हम और आप देख रहे हैं।आज की होली की शुभकामनाओं के साथ।
करणी दान सिंह राजपूत
पत्रकार
सूरतगढ़
94143 81356
******