गुरुवार, 3 दिसंबर 2015

सूरतगढ़ नगरपालिका में लठ प्रदर्शन:कब्जों में पालिकाध्यक्ष पर आरोप:


नागरिक संघर्ष समिति के लोगों ने प्रदर्शन किया:
- करणीदानसिंह राजपूत -
सूरतगढ़ 3 दिसम्बर 2015.
बेशकीमती सड़क हिस्से के करोड़ों रूपए की जमीन पर हो रहे अतिक्रमाण को हटवाने के लिए नागरिक संघर्ष समिति के लोगों ने लठों के साथ पालिका पर प्रदर्शन किए। ये बाजारों में से होते पालिका में पहुंचे और काफी देर तक नारे बाजी की। समिति ने चेतावनी दी कि पालिका के एक कर्मचारी दूलाराम डूडी की ओर से कब्जा किया जा रहा है। दूलाराम सरे आम कह रहा है कि पालिकाध्यक्ष व कई पार्षदों की इसमें संलिप्तता है। पालिका इसलिए कब्जे को हटा नहीं रही है और संलिप्तता साबित हो रही है। अगर नगरपालिका कब्जे को नहीं हआना चाहती तो समिति के लोग जाऐंगे और पालिका की भूमि को मुक्त कराएगी। मोके पर कोई कानूनी विवाद हुआ तो पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। 



ईओ प्रियंका बुडानिया को यह चेतावनी लिखित में दी गई जिसमें पालिकाध्यक्ष पर आरोप और कर्मचारी दुलाराम डूडी का नाम भी था।
इसके बाद ईओ ने कहा कि वह खुद मौके पर जाएगी और कब्जा हटवा देगी। इसके बाद ईओ मौके पर पहुंची व अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया।
पालिका कर्मचारी दुलाराम डूडी के विरूद्ध आरोप लगाया गया कि वह कब्जे कर पालिका भूमि बेचता रहा है। 












यह ब्लॉग खोजें