शनिवार, 30 जून 2018

सूरतगढ पालिका में भाजपा काल में विकास कार्य:पत्रकारों को दिखाएंगे


- करणीदानसिंह राजपूतः -

भाजपा के बोर्ड और अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा के कार्यकाल व राजेंद्रसिंह भादू के काल में नगरपालिका सूरतगढ़ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी 1 जुलाई को दी जाएगी।


पत्रकारों को भ्रमण कराकर मौके पर विकास कार्य दिखलाएं जाएंगे और उसके बाद होटल गोल्डन इन में पत्रकार वार्ता होगी। पत्रकारों को सुबह 10:00 बजे नगर पालिका पालिका नगर पालिका कार्यालय में आमंत्रित किया गया है।

नगर पालिका मैं भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है और अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा है जिनके नेतृत्व में विकास कार्यों का दावा लगातार किया जाता रहा है। 

विधायक राजेंद्र सिंह भादू द्वारा विकास कार्यों में अपने कोटे की रकम से भी बहुत सहयोग दिया गया है। 

यह संपूर्ण कार्य पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। विदित रहे कि कि भारतीय जनता पार्टी को 2013 में भारी बहुमत मिला और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी। 

सूरतगढ़ से विधायक राजेंद्र सिंह भादू भाजपा टिकट पर चुने गए और उसके बाद नगर पालिका में में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना तथा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की प्रधान चुनी गई।

विधायक राजेंद्र सिंह भादू की देखरेख में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में हुए कार्यों का बखान अब जनता के सामने पत्रकारों के माध्यम से कराने की यह योजना दिखाई देती है। 

आगामी विधानसभा चुनाव को अब केवल 5 महीने का समय बाकी है और भारतीय जनता पार्टी फिर से विधानसभा के चुनाव में सूरतगढ़ सीट पर कब्जा करने के लिए प्रबल दावेदार है। भाजपा इसलिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों की रिपोर्ट जनता के सामने रखी जा रही है।

यह ब्लॉग खोजें