शुक्रवार, 26 मई 2017

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला, गिरफ्तार

जयपुर।
24-5-2017.
राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में राजाखान और रोशनखान को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाल अपराधी को भी पकड़ा है। चौथे आरोपी सद्दाम खान की तलाश की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है। ये लड़कियों को प्यार के जाल में फांसकर उनका देह शोषण करते हैं। ये चारों सात माह पहले पीड़िता को बहला-फुसला कर सीकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

बाद में इन चारों युवकों ने पीड़ित बालिका से जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाते हुए घर से गहने और पैसे लाने की बात कही और बात नहीं मानने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

बालिका के मना किए जाने पर युवकों ने फर्जी फेसबुक आईडी से वीडियो फेसबुक और व्हाट्सऐप पर डाल दिया।

बालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने  युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह ब्लॉग खोजें