सोमवार, 17 अगस्त 2026

नगरपालिका दफ्तर से 4 कर्मी हटाए गए.चुनाव अलर्ट. शिकायत पर कार्वाई.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 अगस्त 2026.

नगरपालिका कार्यालय में सालों पूर्व लगाए 4 कर्मियों को वापस स्वास्थ्य शाखा व दमकल शाखा में भेज दिया गया। 

बबीता शर्मा सफाई जमादार को दफ्तर से हटाकर वापस मूल स्थान स्वास्थ्य शाखा में भेजा गया। 

जीतराम झोरड़ लीडिंग फायरमेन, श्रीमती सुप्रभा लीडिंग फायरमेन एवं पूजा खन्ना फायरमेन को वापस मूल स्थान दमकल शाखा में भेजा गया।

अधिशाषी अधिकारी गणपतराम ने आज एक आदेश जारी किया था।

* इनको सरकारी आदेश के बावजूद गलत तरीकों से दफ्तर में लगाया हुआ था। उच्च स्तरीय व निर्वाचन विभाग को शिकायत पर त्वरित कार्वाई हुई। विदित रहे कि बबीता शर्मा ईओ पूजा शर्मा की सग्गी भाभी है। पूजा शर्मा ने जिसका सफाईकर्मी से जमादार पद पर गलत प्रमोशन किया व फील्ड के बजाय दफ्तर में लगाया। प्रमोशन की शिकायत अलग से है। ०0० 








रविवार, 16 अगस्त 2026

सूरतगढ़. मेघवाल समाज धर्मशाला अतिक्रमण। नगरपालिका ने कार्वाई शुरु की।

 

* करणी प्रेस इंडिया *

 सूरतगढ़ 16 अगस्त 2026.

उपकारागृह के पीछे मेघवाल समाज धर्मशाला के लिए 14 अगस्त सुबह अचानक कुछ लोगों द्वारा तारबंदी आदि किए जाने की सूचना ईओ गणपत राम को मिलने पर उन्होंने निर्माण कार्वाई स्टाफ भेजकर रुकवा दी। दोपहर में वहां दुबारा निर्माण तारबंदी आदि शुरू होने की सूचना मिलने पर दुबारा स्टाफ को भेजा। वहां काफी भीड़ देखी जाने पर ईओ गणपतराम मौके पर गये। नगरपालिका प्रशासक एसडीएम ( निर्वाचन अधिकारी) भरतजयप्रकाश मीणा को सूचना दी गई। पुलिस जाब्ता भी बुलाया गया लेकिन पुलिस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टूर पर लगाई हुई थी। दो तीन पुलिस मेन को ही भेजने का कहा गया। लेकिन भीड़ होने के कारण वहां कार्वाई नहीं की गई। नगरपालिका प्रशासन ने मौके की वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी करवाई है। प्रशासन के सामने यह बात आई है कि लोगों ने 14 अगस्त का दिन निर्माण के लिए चुना जिसमें प्रशासन और पुलिस सभी मुख्यमंत्री के दौरे में व्यस्त होंगे और कोई रुकावट नहीं होगी। नगरपालिका प्रशासन ने जगह का मालिकाना हक व निर्माण स्वीकृति आदि के कागजात मांगे। नगरपालिका प्रशासन को मौके पर कोई कागजात स्वीकृति के नहीं दिए गए लेकिन यह बताया गया कि जगह मेघवाल समाज को दिए जाने का प्रस्ताव है। सूचना है कि नगरपालिका चुनाव की प्रक्रिया के कारण यह मामला उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है तथा सोमवार को आगे कोई कार्वाई मौके की रिपोर्ट फोटो आदि सहित होगी। इस निर्माण आदि की कार्वाई का विस्तृत विडिओ सोशल मीडिया पर संबंधित वर्ग द्वारा डाला गया है जिसे देखने के बाद लोगों को इस कार्वाई का मालुम हुआ। विडिओ में अनेक प्रमुख लोग भी दिखाई दे रहे हैं। ०0०


गुरुवार, 13 अगस्त 2026

कट गए हजारों बिना पेच लड़़े: कविता-करणीदानसिंह राजपूत


कट गए हजारों
बिना पेच लड़े।
आकाश में उड़ने के सपने
धरती पर ढेर हो गए।
हर शहर में
हर गली में
मिलेंगे बिलखते
कोई नहीं उनके
आंसू पोंछने वाला।
कितने रंगों से सजे
कितने संपर्क बनाए
कितने रिश्ते जोड़े
कितने हाथ जोड़े
कितने चरण दबाए।
मगर कट गए हजारों
बिना पेच लड़े।
सोचते थे
हम ही उड़ेंगे
मगर आरक्षण के
धागे से
बिना उड़े ही
कट गए।
बड़े भी नहीं बचे
जो ढाल कहलाते थे
बड़े का गुमान था
बड़े की ताकत थी
वे भी कट गए।
ये तो चुनाव का
खेल था
बिना लड़े ही 
आरक्षण से कट गए।
***
प्रथम 25 सितंबर 2019
अपडेट 13 अगस्त 2026.

करणीदानसिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार,
( पत्रकारिता 63 वर्ष)
सूरतगढ़।
94143 81356.

*******

सूरतगढ़: नगरपालिका चेयरमैन महिला होगी. भाजपा या कांग्रेस किसका बनेगा बोर्ड?

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 13 अगस्त 2026.

नगरपालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला है जिस पर मुख्य रूप से चुनाव में भाजपा कांग्रेस में ही प्रमुख टक्कर होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों का फील्ड वर्क जनता देख रही है। भाजपा और कांग्रेस में संगठनात्मक रूप से भाजपा अधिक मजबूत दिखाई देती है। पार्षदों से चुनाव होता है तब भाजपा का बाजी मारना संंभव है। 

* पिछले चुनाव में कुल 45 वार्डों में भाजपा के 12 और कांग्रेस के 22 पार्षद चुने गये थे। इस बार भाजपा सरकार और संगठन व मजबूत स्थिति में टक्कर के बाद भाजपा और कांग्रेस की स्थिति 19-20 की सी रहेगी। इस स्थिति में पांच छ निर्दलीय पार्षदों को जोड़ने भाजपा सफल हो जाएगी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा के होंगे। 

* भाजपा में 60 साल तक को पार्षद चुनाव का टिकट मिलना आसान होगा। ऐसी स्थिति में साठ वर्ष तक की महिला कार्यकर्ता जीतेगी वह अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आसानी से प्रत्याशी हो सकेगी।( प्रथम आकलन ऐसा ही लग रहा है।) विधायक पद पर डुंगरराम गेदर के 50 हजार से अधिक वोटों की जीत के बाद भी शहर में कांग्रेस के पास फील्ड के वर्कर नहीं हैं। भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यों का नगरपालिका क्षेत्र विरोध करने में मौके बहुत रहे मगर कांग्रेस जोश दिखा नहीं पाई। यह कमजोरी ही पिछली पार्षद संख्या 22 से कुछ संख्या कम रहने की संभावना होगी। निर्दलीय अधिक जीतने की संभावना है तो उन वार्डों में कांग्रेस और भाजपा दोनों अभी चिंतन करे। वैसे भाजपा की वर्तमान नीति के अनुसार बहुमत से संख्या कम रहती है तो निर्दलीय पार्षदों को शामिल करने में आगे रहेगी।०0०








०0०

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

ऐसा हो आजादी का अमृत महोत्सव

 

** करणीदानसिंह राजपूत **


तिरंगा यात्राएं तिरंगा महोत्सव

भारत से भ्रष्टाचार खात्में का

अभियान बनाने का संकल्प हो

यही आजादी का अमृतमहोत्सव हो।


तिरंगा हाथ में ले चले गण

जयकारे लगा रहे संग संग

जिसने तिरंगा थामा हो 

देखो वह भ्रष्टाचारी न हो।


तिरंगा थामे शान से कहो

अब नहीं चलेगा भ्रष्टाचार

नहीं चलने देंगे भ्रष्टाचार

यही सौगंध रहेगी हमारी।


देश को लूटते रहे आक्रांता

अब दोनों हाथों लूट रहे नेता 

राज कुर्सी के लिए मत करो

तिरंगे के नीचे करोड़ों का खेला।


देश की चिंता करो यह रहेगा

न कुर्सी कभी रही न जीवन रहा

इतना जानकर और मानकर भी

मद में नहीं मान रहे ईश्वरीय खेला।


देश में कुर्बानियों का इतिहास रहा

उन वीरों का मान सम्मान करें

नारी संग तिरंगे का पूजन करें

ऐसा हो आजादी अमृतमहोत्सव।


आजादी भी है और भयावह दृश्य

भूखे नंगे सर्दी गर्मी धरती बिछौना 

तिरंगे के तीन रंगों में सभी समान

फिर गरीब और गरीबी क्यों हो।


तिरंगे की शान में खत्म करो

अमीरों की पूजा गरीबों को ठोकर

अमीर करोड़ों डकार मौज करे

गरीब का घर नीलाम हो जाए।


तिरंगे की शान में अत्याचार खत्म हों

दफ्तरों में अफसरशाही कमीशन 

सत्ता में उलट पुलट की बेईमानी

तिरंगा थामे संकल्प से खत्म हो।


आजादी के अमृतमहोत्सव में

धर्म कर्म संबंध सभी के नेक हों

इस संकल्प संग तिरंगा फहराएं

कि हम नहीं रहेंगे यह देश रहेगा।


💐 11 अगस्त 2022

अपडेट 11 अगस्त 2026.




* करणीदानसिंह राजपूत.,

लोकतंत्र सेनानी,

स्वतंत्र पत्रकार

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत आजीवन)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

********

* यह संदेश काव्य अच्छा लगे तो शेयर करें।

प्रकाशित करें। 

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

गरीबों की रेहड़ियां हटाना आसान,नेताओं व अमीरों के होटलों,अतिक्रमणों पर कार्वाई नहीं.

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 अगस्त 2026.

नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी गणपतराम ने स्वयं उपस्थित होकर बस स्टैंड में लगाई हुई रेहड़ियों को हटवाया। उचित व्यवस्था व सफाई आदि के लिए यह अच्छा है लेकिन एक बड़ा सवाल पैदा होता है कि हर ईओ को छोटी सी रेहड़ी तो दिखाई दे जाती है लेकिन अवैध बन रहे आकाश छूते विशाल होटल शिकियतें मिलने के बाद भी दिखाई नहीं पड़ते। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास दो होटल स्वीकृति के विपरीत अवैध बनाए जा रहे हैं। नगरपालिका से रेलवे स्टेशन आधा किमी से कम दूरी पर है। जहां नगरपालिका को लाखों रूपये शुल्क और  शास्ति मिलना निश्चित है वहां पहुंच कर कारवाई में अधिक से अधिक दोनों होटलों पर चार घंटे लग सकते हैं। किसी कर्मचारी की ड्युटी लगाना और ईओ का खुद पहुंच कर कार्वाई करने में बड़ा अंतर है। 

* ईओ गणपतराम खुद जाकर होटलों पर कार्वाई करे ताकि पालिका में लाखों रुपये आए और गलत निर्माण ध्वस्त भी हो। अभी होटल निर्माण चल रहे हैं, ईओ द्वारा कार्वाई में ढील देना और होटल निर्माण संपूर्ण कराना नगरपालिका कोष को हानि पहुंचाने में,जानबूझकर ड्युटी नहीं निभाने में आता है। शहर में और भी होटल अवैध बन रहे हैं तथा कुछ बन भी चुके हैं।  अधिशाषी अधिकारी गणपतराम स्वयं सख्ती से निरीक्षण व कार्वाईयां करेंगे तो नेताओं और बड़े लोगों पर शिकंजा कसा जा सकेगा और अतिक्रमण भी रूकेंगे। अभी तो लोगों निर्माताओं की पक्की सोच एक ही है कि कुछ भी नहीं हो सकता। बड़े अखबार भी होटलों के अवैध निर्माण पर लिखने छापने से कतराते हैं।

०0०




गुरुवार, 6 अगस्त 2026

सूरतगढ़ के प्राईवेट स्कूल,शहर और लाईन पार में बच्चों पर अत्याचार.आखरी चेतावनी.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 अगस्त 2026.

सूरतगढ़ के प्राईवेट स्कूलों में अध्यापकों द्वारा बच्चों को मारने पीटने की घटनाएं लगातार हो रही है। अध्यापक एवं स्कूल संचालक सुधर नहीं रहे। समझाईस के बाद चेतावनी। इसके बाद जो होगा वह स्कूल संचालक और स्कूल का भविष्य होगा, जिससे  पुलिस केस और बरबादी की कहानी बनेगी। बच्चों के साथ पेड़ की डाली से मारपीट,थप्पड़, डांट डपट क्रूरता के अनेक तरीके हैं लेकिन मीडिया के लेखों आदि से सुधार नहीं हो रहा। पुलिस केस से सब सुधर जाएगा। 



शहर और लाईन पार के स्कूल संचालकों और अध्यापकों को सुधर जाना चाहिए। यह आखरी चेतावनी समझ में आनी चाहिए। अक्ल तब आती है जब सब कुछ बरबाद हो जाता है। 👍 अपने साथी अध्यापकों, स्कूल संचालकों, अभिभावकों को शेयर करें।

करणीदानसिंह राजपूत,

94143 81356

०००००००००००००








बुधवार, 5 अगस्त 2026

"लोकतंत्र सेनानी "परिचय पत्र मिला- करणीदानसिंह राजपूत.

 




सूरतगढ़ 5 अगस्त 2026.

💐 राजस्थान सरकार की ओर से जिलाकलेक्टर द्वारा आज" लोकतंत्र सेनानी " परिचय पत्र प्रदान किया गया। आपातकाल जून 1975-मार्च 1977 में राजनैतिक व सामाजिक कारणों से जेल में निरूद्ध रहे। मैं 30 जुलाई 1975 से 3 दिसंबर 1975 तक श्रीगंगानगर जेल में बंद रहा था।

करणीदानसिंह राजपूत,

लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार।

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

सोमवार, 3 अगस्त 2026

सूरतगढ़:नेताओं के होटल-अवैध निर्माण. सारे नेता चुप.एक कड़वी सच्चाई.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 3 अगस्त 2026. नेताओं के होटल

नगरपालिका की स्वीकृति से विपरीत अधिक बड़े,अधिक ऊंचे, अंडरग्राउंड अवैध बन रहे हैं और शहर के सभी नेता चुप हैं। अनेक पहले बन चुके हैं। अनेक अभी भी बनाए जा रहे हैं। जो नेता खुद को सच्चा और ईमानदार बताते हैं, उनकी सच्चाई और ईमानदारी का मोलभाव हो चुका होगा जिसके कारण शिकायत करना, जांच की मांग करना आदि पर मिट्टी पुत गई है। मोलभाव नहीं हुआ है तो फिर बोलते क्यों नहीं? चुप्पी का सीधा सादा अर्थ तो यही निकलता है कि बिके हुए, डरे हुए या मतलबी हैं सो बोला नहीं जा रहा। जब बिना बात के,दूसरे शहर की घटनाओं पर,बोला जाता है,प्रदर्शन किया जाता है तो शहर की अवैध गतिविधियों पर बोलने से डर क्यों है?

* इस समय रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के आगे उत्तर में और दक्षिण में होटलों का निर्माण चल रहा है तो वह तुरंत कोई भी देख सकता है? उत्तर के निर्माणाधीन होटल में तो अंडरग्राउंड भी बनाया गया है। 

** बसंत बिहार कालोनी के व्यावसायिक क्षेत्र में और बाईपास रोड पर,बीकानेर रोड पर होटलों का अवैध निर्माण हुआ है। बसंत बिहार में और बीकानेर रोड पर होटलों में अंडरग्राउंड में सभाकक्ष भोजनकक्ष बने हुए हैं और यूज भी हो रहे हैं। बसंत बिहार में बरामदे लोगों के उपयोग के लिए अप्रूव्ड थे लेकिन उनको अवैध रूप से होटलों व दुकानों में मिला लिया गया है।

* भाजपा के नेता पुत्र का होटल अवैध बन रहा हो तो कांग्रेस बोले या कांग्रेस का विधायक डुंगरराम गेदर बोले? भाजपा के नेता पुत्र का है तो भाजपा में जो ईमानदार है या दूसरे खेमे का है वह तुरंत शिकायत कर सीज कराए। भाजपा का हर नेता नेतियां और संगठन पदाधिकारी अवैध निर्माताओं से डरे हुए हैं और सबकुछ देखते हुए भी सरकार को,मुख्यमंत्री को और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को सूचना देने से कतराते हैं। भाजपा का कोई भी पदाधिकारी मुख्यमंत्री को सूचना दे तो कार्वाई निश्चित ही हो सकती है।

👍 यह भी कथन सच्च होगा कि कोई भी एक शिकायत करे तो अवैध बन रहे होटल एक दिन में ही सीज हो जाएंगे। 

👍👍 एक लाख  आबादी वाले सूरतगढ में केवल एक ईमानदार की जरुरत है।०0०




शनिवार, 1 अगस्त 2026

सूरतगढ़:20 दिन में नगरपालिका में नया ईओ. गणपतराम चौधर करेंगे.कैसे हुआ परिवर्तन.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 अगस्त 2026.स्वायत्त शासन निदेशक जुईकर प्रतीक गणेशन के एकल आदेशानुसार यहां नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी गणपत राम पदस्थापित किए गए हैं। एकल आदेश 31 जुलाई की तारीख में हैं जो सोशल मीडिया पर आज दोपहर में आया। इससे पहले 10 जुलाई को हुए स्थानांतरण में यहां मनीषकुमार पारीक को लगाया गया था और यहां से पूजा शर्मा को एपीओ जयपुर निदेशालय किया गया था। मनीषकुमार पारीक ने यहां 13 जुलाई 2026 को कार्यभार ग्रहण किया।

मनीषकुमार पारीक को भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री राहुल लेघा की डिजायर पर लगाया गया जिस पर राजनीति में हलचल हुई कि पूजा शर्मा को वापस लाया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने जयपुर में डेरा जमाया। पूजा शर्मा का वापस सूरतगढ़ में लगाया जाना असंभव हुआ। ऐसी परिस्थिति में बात उछली कि पूजा की वापसी नहीं तो राहुल लेघा की डिजायर पर लाया गया मनीषकुमार पारीक भी नहीं रहे, कोई और लगा दिया जाए। अब 20 दिन बाद गणपत राम यहां लगाए गये हैं। सूरतगढ़ के 45 वार्डों में गंदगी और गंदे पानी की निकासी की बड़ी समस्या है। मनीषकुमार पारीक और राहुल लेघा ने 13 जुलाई से ही सफाई सुधारने के लिए वार्डों का भ्रमण तेजी से शुरू किया था। अब ईओ गणपत राम को शहर की बड़ी समस्या को दूर करने में प्राथमिकता देनी होगी। यहां नगरपालिका भूमि पर अतिक्रमण, सड़कों के अतिक्रमण,होटलों व शापिंग काम्पलेसों के अवैध निर्माण के मामले और कांग्रेस राज में मनोनीत अध्यक्ष परसराम भाटिया द्वारा नियमविरुद्ध जारी पट्टों के गंभीर मामले हैं।०0०








यह ब्लॉग खोजें