सोमवार, 8 मई 2023

सूरतगढ जिला बनाओ 16 मई आमसभा:पैम्फलेट विमोचित : कार्य सौंपे.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 मई 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत 16 मई को उपखंड कार्यालय के आगे विशाल आम सभा आयोजन से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया और एक बैठक में 16 मई से संबंधित ड्युटियां लगाई गई।

महाराणा प्रताप चौक अनशन स्थल पर सायं 5:15 बजे सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से 16 मई को आयोजित होने वाली विशाल आम सभा के प्रचार प्रसार संबंधी पंपलेट का विमोचन अनशन स्थल महाराणा प्रताप चौक पर सर्व समाज सर्व दल द्वारा किया गया | 

इस अवसर पर किशोर गाबा ,वेद प्रकाश कड़वासरा, मोहन पूनिया, गगन विडिंग, पीतांबर दत्त शर्मा, सुनील छाबड़ा, किशन स्वामी, शिक्षाविद सचिन जेतली, योगेश स्वामी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान कार्यसमिति की 5 मई 2023 की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप 16 मई 2023 को उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित होने वाली आम सभा के सफल आयोजन हेतु ड्यूटी लगाने के लिए सैन मंदिर सूरतगढ़ में बैठक आयोजित हुई।

 बैठक में गगन विडिंग ,पूर्व चेयरमैन आरती शर्मा ,काजल छाबड़ा ,अमित कड़वासरा, पृथ्वीराज जाखड ,रामनाथ बिश्नोई को ड्यूटीया आवंटित की गई।०0०

*******








अशोक आसेरी विनोद सारस्वत क्रमिक अनशन सूरतगढ जिला बनाओ.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 8 म ई 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के तत्वाधान में आज भाजपा नेता इंजीनियर अशोक आसेरी  व श्री विनोद सारस्वत जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आज महाराणा प्रताप चौक अनशन स्थल पर क्रमिक अनशन पर बैठे पूर्व विधायक श्री अशोक नागपाल पीसीसी सदस्य श्री परसराम भाटिया श्री मांगीलाल छिम्पा श्री पवन तावनिया श्री उमेश मुद्गल श्री महेंद्र सिंह निरवान श्री रिछपाल सिंह श्री अशोक मखीजा श्री प्रेम सिंह राठौड़ श्री साधु राम शर्मा श्री अवतार सिंह सरा मौजूद रहे।०0०









रविवार, 7 मई 2023

रोटरी अध्यक्ष परमजीत बेदी,सचिव दीपक को शपथ. राजेंद्र तनेजा को सम्मान दिया.


* करणीदानसिंह राजपूत *





दिनांक 05,06 एवम 07 मई 2023 को होटल हॉलीडे इन चंडीगढ़ में रोटरी प्रेसिडेंट एवम सेक्रेटरी इलेक्ट एवम डिस्ट्रिक ट्रेनिंग असेंबली  वर्ष 23-24 का अभूतपूर्व आयोजन हुआ। उसमें

400 से अधिक रिटेरियंस ने भाग लिया। उक्त आयोजन में देश की रोटरी की जानी मानी हस्तियों ने  आने वाले वर्ष के अध्यक्ष,सचिवों एवम सभी रोटेरियन को उनके दायित्वों के निर्वहन की ट्रेनिंग दी,जिसमे 05 /05/23 के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल महा माहिम बनवारी लाल पुरोहित थे। पुरोहित ने मुक्त कंठ से रोटरी की प्रसंशा की। 

इस आयोजन में पंजाब सरकार के उच्च प्रशासनिक एवम पुलिस अधिकारियों,एवम कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने संबोधित किया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब हरियाणा के पूर्व न्यायाधिपति एवम राज्य उपभोक्ता सरक्षण के अध्यक्ष माननीय राज शेखर अत्रि थे,जिन्होंने सभी अध्यक्षों एवम सचिवों को मानद उपाधि प्रमाणपत्र से नवाजा,और समाज सेवा के क्षेत्र में लग्न से समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

*सूरतगढ़ से वर्ष 23-24 के अध्यक्ष परमजीत सिंह बेदी,सचिव दीपक कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। पूर्व प्रांतपाल राजेंद्र तनेजा ऐडवोकेट को न्यायाधिपति राजशेखर अत्रि द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। 

यह आयोजन रोटरी जिला 3090 के  23-24 के प्रांतपाल घनश्याम कंसल द्वारा किया गया जिसमे राजस्थान,पंजाब एवम हरियाणा के 18 राजस्व जिलों के रोटेरियन्स ने भाग लिया। ०0०

******




भीमसिंह राठौड़ राजपूत क्षत्रिय संस्था के अध्यक्ष चुने गए.



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 7 मई 2023.

राजपूत क्षत्रिय संस्था सूरतगढ़ की प्रथम रविवारीय मासिक मीटिंग में विचार विमर्श कर भीमसिंह राठोड़ को अध्यक्ष चुना।

बैठक का आयोजन आज  7-5-2023 प्रातः 11 बजे संस्था अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। 

सभी उपस्थित गणमान्य द्वारा श्री भीम सिंह जी राठौड़ को नया अध्यक्ष बनाया गया।

नव अध्यक्ष भीम सिंह जी ने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस बैठक में  सर्वश्री हरि सिंह जी भाटी, लाल सिंह बीका,मल सिंह भाटी,फतेह सिंह राठौड़, पेप  सिंह राठौड़,डॉ. जितेंद्र सिंह राठौड़, विक्रम सिंह, अजयसिंह चौहान, संदीप सिंह राठौड़, विकास सिंह शेखावत, छत्रपाल सिंह राठौड़, जयवीर सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह शेखावत, गिरवर सिंह शेखावत,सुमेर सिंह शेखावत, प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़,देवेंद्र सिंह शेखावत, भंवर सिंह शेखावत,उम्मेद सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।०0०







 

भाजपा नेताओं के पिलपिले सिर और सामने कांग्रेस प्रशासन की दीवार.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

नगरपालिका सूरतगढ में भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा बेचारा है जिसकी बात ही नहीं चलती तो उसके कहने से कोई काम होता होगा का अनुमान लगाया जा सकता है। अध्यक्ष की नहीं चलती तो भाजपा की भी नहीं चलती। भाजपा भी बेचारी बन कर रह गई है। विधायक नगरपालिका सभा का सदस्य होता है उसकी भी नहीं चलती।विधायक रामप्रताप कासनिया भी नगरपालिका की व्यवस्था में शक्तिहीन बेबस से होकर रह गये हैं। अध्यक्ष और विधायक की हालत बेचारगी वाली हो तब पूर्व विधायकों राजेंद्र सिंह भादू.अशोक नागपाल तो नगरपालिका में कुछ करा ही नहीं सकते। 

भाजपा पूरी दुनियां में सबसे अधिक सदस्य संख्या वाली और 56 ईंची ताकत वाली पार्टी के बड़े नेताओं की नहीं चलती तब शेष पदाधिकारियों की भी नहीं चलती। नेताओं के साथ इनको भी जान लेना चाहिए।

* जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा जो स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। जिला मंत्री काजल छाबड़ा जो स्वयं 2014 से 2019 तक नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।

 जिला पदाधिकारी सरदार शरणपालसिंह मान,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और महामंत्री लालचंद शर्मा,सुभाष गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  पवन ओझा,पार्षदगण , जगदीश मेघवाल,ओमप्रकाश अठवाल, हंसराज स्वामी,संजय अग्रवाल, हरिप्रसाद, राजीव चौहान,पार्षद प्रतिनिधि गोविन्द नायक ,गुरजंट सिंह ,रिंकू सिद्दीकी ,सत्यनारायण तावणियां , राजेन्द्र ताखर,सत्यनारायण छिम्पा,राजगिरि गोस्वामी, पार्षद सुरेन्द्र गंवारिया,युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद कु, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंयक वशिष्ठ,प्रेम सिंह,आदि। ये सभी शनिवार 6 मई 2023 को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार जाखड़ से मिले और नगरपालिका में नहीं चलती का कहा। जनता के काम नहीं होने का कहा। एडीएम सुलझे हुए अनुभवी अधिकारी हैं। उन्होंने जो कहा वो समझना चाहिए। नगरपालिका आपकी चुनी हुई है और वहां व्यवस्था आपको ही करनी है। व्यवस्था में गड़बड़ी का कहा गया था। व्यवस्था चैयरमेन ओमप्रकाश कालवा को करनी चाहिए और विधायक रामप्रताप कासनिया को करवानी चाहिए। इनसे व्यवस्था होती तो एडीएम के पास अवकाश वाले दिन भीड़ रूप में नहीं जाते। इनकी चल नहीं रही और ताकत है नहीं कि सिर भिड़ा लें। सिर पिलपिले हैं और सामने कांग्रेस प्रशासन की दीवार है। सिर पक्का होता तो दीवार से मार लेते। अपने आपको ताकतवर प्रचारित करना और सच्च में ताकतवर होने में बहुत फर्क होता है जो यहां भाजपा में है।

दण्ड चलाना सीखना सिखाना करते हैं और उपयोग नहीं कर पाते। लाठी चलाकर किसी को सीधा करने की बात नहीं न यह करने को कहा जाता है लेकिन कानून नियम से तो रोजाना ही लाठी चलाई जा सकती है। सिर पिलपिले हैं न भिड़ाएं कानून की लाठी तो बहुत मजबूत होती है। इतने बड़े लावलश्कर में एक भी यह लाठी चलानी नहीं जानता।

विधायक रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू,पूर्व विधायक अशोक नागपाल एक भी ताकतवर नहीं। ये कानून नियम की लाठी चलाने में क्यों डरते हैं? 

👍 सन् 2023 के विधानसभा चुनाव नवम्बर में होंगे। ये टिकट चाहने वालों में हैं। इनके अलावा जो अन्य टिकटार्थी हैं विधायक बनने के ऊंचे सपने ले रहे हैं, अपने नाम और फोटो छपवा कर और छपते देख कर खुश हो रहे हैं, वे भी दीवार से सिर नहीं भिड़ा रहे। उनको भी मालुम है अपने अपने सिर का। टिकट के लिए अनेक तरीके आजमा रहे हैं। महीनों से लगे हुए हैं। बस नगरपालिका में कभी सिर भिड़ाने की कोशिश नहीं की। कानून की लाठी भी नहीं चलाई। 

* हालत यह है कि नगरपालिका में नहीं चल रही और सूरतगढ़ सीट के जीत के दावे करते हैं।

* इतने नेताओं पदाधिकारियों ने तो माना ही है कि नगरपालिका में नहीं चलती। एडीएम के आगे विनती की है। अभी भी कानून की लाठी चलाने के लिए सोचते हैं कि कोई दूसरा ही यह पंगा ले। यह सोच ही कमजोर बना रही है।०0०

******




आनशन कारियों को पूजा छाबड़ा ने सालासर से लाई मालाएं पहनाई.सूरतगढ जिला बनाओ.




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 7 मई 2023.

सूरतगढ जिला बनाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे समाजसवियों को पूजा छाबड़ा ने सालासर धाम से लाई मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा विगत देर रात सूरतगढ पहुंची। पूजा छाबड़ा अनशन स्थल पर पहुंची तब कुछ अनशनकारी जाग रहे,बैठे बातें करते हुए मिले। पूजा छाबड़ा ने सालासर से लाई हुई मालाएं अनशनकारियों को पहनाई और शुभकामनाएं दी। कुछ समय बातचीत की।





महाराणा प्रताप प्रतिमा के आगे सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में 47 वें अनशन स्थल पर समाज सेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ़ शाखा के अध्यक्ष दलीप मिश्रा ,सचिव राजेश वर्मा ,सत्यनारायण झंवर, पवन कुमार जैन ,विजय कुमार, सावन सुखा,क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। पूजा छाबड़ा स्वयं यहां आमरण अनशन कर चुकी हैं। ०0०







शनिवार, 6 मई 2023

नशे से दूर रहो :अर्थियां उठाने से अच्छा है, जिम्मेदारियां उठा लो

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 6 मई 2023.

 मल्टीपर्पज स्कूल खेल मैदान में नशे से दूर रहने के लिए व खेलों से जुड़ने के लिए रैली नशे से दूर खेलों की ओर का आयोजन शनिवार सुबह किया गया। रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में रेड आर्ट थिएटर ग्रुप की ओर से लक्ष्या ज्याणी, सहीराम व विक्रम ज्याणी द्वारा नशे के खिलाफ नाटक "अर्थियां उठाने से अच्छा है, जिम्मेदारियां उठा लो" का मंचन किया गया। नाटक में मार्मिक अभिनय के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस प्रकार स्कूलो में  विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थी को नशा सिखाने का कार्य करता है व किस प्रकार नशे की दलदल में फंसने के बाद वह अपने घर को बर्बाद कर लेता है। नशे के लिए वह अपनी मां अपने पिता व अपने भाई को मार देता है।

रैली को रवाना करते समय जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने कहा कि जब युवा खेलेगा, तो नशों से दूर रहेगा और समाज के विकास में अपना योगदान देगा। 



कार्यक्रम में अमनदीप कौर, अनिल गोदारा, राजवीर सिंह, राजकुमार राव, सीता स्वामी, निश्चय जनवेजा, गब्बर पहलवान व विकास पहलवान सहित अन्य मौजूद रहे। 

रैली मल्टीपरपज खेल मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार में से होते हुए भारत माता चौक पर समाप्त हुई। ०0०

---------




वीर तेजाजी जाट संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दलीप सिहाग का स्वर्गवास.

 

* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 मई 2023.

 इलाके के जाने-माने वीर तेजाजी जाट संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर दलीपसिंह सिहाग स्वर्गवास हो गया। करीब 82 साल की उम्र में 6 मई शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 7 मई रविवार को होगा,सुबह 10 बजे निवास से अंतिम यात्रा होगी।

उन्होंने राजकीय सेवा पशु चिकित्सालय में की। लोकप्रिय पशु चिकित्सक कहलाए। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे।

आर्य समाज से जुड़ाव रहा।उनके निवास पर हिसार सिरसा आदि क्षेत्र से आर्य समाजी संत आते तब घर में हवन जरूर होता। 

 मैं व्यक्तिगत रूप से समाचारों के मामले में और जब घर में हवन होता था तब अक्सर वहां पहुंचता था। डॉक्टर दलीप सिंह सिहाग को मेरा नमन।परम ब्रह्म उन्हें मोक्ष प्रदान करें।०0०

शुक्रवार, 5 मई 2023

कालवा की अध्यक्षता में 8 को एंपावर्ड कमेटी की बैठक:पट्टे तैयार.


 * करणी दान सिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ अप्रैल 5 मई 2023.

 नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की अध्यक्षता में 8 मई सोमवार को एंपावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में 300 से अधिक पट्टों पर विचार होगा। पट्टे तैयार हैं।

 महंगाई राहत शिविर में समाचार बनाने और कार्य देखने पहुंचे पत्रकारों ने अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा से पट्टों के बनाने और वितरण संबंधी जानकारी चाही। 

अधिशासी अधिकारी गोदारा ने बताया कि 300 से अधिक पट्टे तैयार हैं। ०0०

*****




पूजा छाबड़ा ने पेराफेरी में पात्र किसानों को खातेदारी का आग्रह किया.

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 5 मई 20243.

शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने सूरतगढ़ फेरा फेरी में 

 पात्र किसानों को खातेदारी अधिकार देने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है। राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा से भेंट कर वार्ता की। पूजा छाबड़ा ने अपना अनुशंसा पत्र और किसानों का पत्र सौंपा।

पूजा छाबड़ा ने लिखा है कि किसान पिछले 3 माह से तहसील के आगे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

सरकार का 23 सितंबर 2021 का एक स्पष्ट आदेश था खातेदारी अधिकार पेराफेरी क्षेत्र में देने का लेकिन उसकी पालना नहीं हो रही। 


पेराफेरी में खातेदारी अधिकार मांग रहे किसानों ने 4 मई 2023 को पूजा छाबड़ा को एक पत्र लिखा जिसमें आग्रह किया था कि वे सरकार तक उनकी मांग पहुंचाएं और खातेदारी अधिकार दिलाएं।

पूजा छाबड़ा ने आज 5 मई को अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा से बातचीत की और पेराफेरी क्षेत्र के किसानों का आग्रह पत्र अपने पत्र के साथ सौंपा।०0०

*******








यह ब्लॉग खोजें