शनिवार, 6 मई 2023

वीर तेजाजी जाट संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दलीप सिहाग का स्वर्गवास.

 

* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 मई 2023.

 इलाके के जाने-माने वीर तेजाजी जाट संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर दलीपसिंह सिहाग स्वर्गवास हो गया। करीब 82 साल की उम्र में 6 मई शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 7 मई रविवार को होगा,सुबह 10 बजे निवास से अंतिम यात्रा होगी।

उन्होंने राजकीय सेवा पशु चिकित्सालय में की। लोकप्रिय पशु चिकित्सक कहलाए। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे।

आर्य समाज से जुड़ाव रहा।उनके निवास पर हिसार सिरसा आदि क्षेत्र से आर्य समाजी संत आते तब घर में हवन जरूर होता। 

 मैं व्यक्तिगत रूप से समाचारों के मामले में और जब घर में हवन होता था तब अक्सर वहां पहुंचता था। डॉक्टर दलीप सिंह सिहाग को मेरा नमन।परम ब्रह्म उन्हें मोक्ष प्रदान करें।०0०

यह ब्लॉग खोजें