शुक्रवार, 5 मई 2023
सूरतगढ़ जिला बनाओ. पूजा छाबड़ा की पंजाब केसरी में बड़ी खबर।
सूरतगढ़ 5 मई 2023 सूरतगढ़ जिला बनाओ मांग को लेकर सीएमओ में बुलावे के बाद पूजा छाबड़ा और प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की।पंजाब केसरी में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जो आप पंजाब केसरी में पढ़ सकते हैं। उसकी न्यूज़ कटिंग या दी जा रही है।०0०
*********
पालिका अध्यक्ष कालवा को उच्च न्यायालय से राहत नहीं:सीवरेज नोटिस मामला.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 5 मई 2023.
नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा सीवरेज घोटाले मामले में दिए गए नोटिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय से तात्कालिक कोई राहत नहीं मिली है। नोटिस का जवाब देना ही होगा।
उच्च न्यायालय में पालिकाध्यक्ष के वकील के द्वारा पैरवी में कहा गया कि राजनीतिक द्वेषता से कार्यवाही की जा रही है और जवाब के लिए समय नहीं दिया गया। नोटिस 24 अप्रैल को जारी हुआ और 30 अप्रैल को मिला, सात दिन का समय दिया जो पूरा हो गया।
उच्च न्यायालय ने कालवा के वकील को 30 अप्रैल से सात दिन मान लेने का कहते हुए
स्वायतशासन विभाग के वकील को भी निर्देशित किया।
राजनीतिक द्वेषता से कार्यवाही का कालवा के वकील का कहना था जो नहीं माना गया। कहा गया कि जिला कलेक्टर की जांच रिपोर्ट है जिसमें दोषी माना गया है। राजनीतिक द्वेषता का कथन नहीं चला।
इसके बाद जवाब के लिए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने का कहा गया।
सीवरेज घोटाले के मामले में जिला कलेक्टर की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर स्वायत्त शासन निदेशालय ने ओमप्रकाश कालवा को जवाब तलबी नोटिस जारी किए उक्त नोटिस 24 अप्रैल को जारी हुआ जो नगरपालिका के माध्यम से 30 अप्रैल को ओमप्रकाश कालवा को सौंपा गया। ओमप्रकाश कालवा से 7 दिन में जवाब देने का लिखा हुआ था और जवाब ना देने की स्थिति में एकतरफा कार्यवाही करने की सूचना थी। ओमप्रकाश कालवा ने इस नोटिस का जवाब देने के बजाय राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट दायर की जिसमें कहा गया कि राजनीतिक द्वेषता से उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। सीवरेज घोटाले की शिकायत करने वाले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल को मालुम हुआ तो उन्होंने भी पक्ष बनने के लिए वकील उपस्थित कर दिया।
उच्च न्यायालय में 3 मई को जस्टिस माननीय पुष्पेंद्र सिंह भाटी की अदालत में सुनवाई हुई। ओम प्रकाश कालवा की ओर से वकील ने राजनीतिक द्वेषता बताते हुए पैरवी की उच्च न्यायालय में शिकायतकर्ता बनवारीलाल मेघवाल और स्वायत्त शासन निदेशालय के वकील भी मौजूद थे। न्यायालय ने माना कि 24 के बजाय 30 तारीख को नोटिस मिल गया उस दिन से 7 दिन मान लिया जाए। स्वास्थ्य शासन विभाग के एडवोकेट को कहा गया कि ओमप्रकाश कालवा के जवाब को लिया जाए। स्वायत्त शासन निदेशालय ओमप्रकाश कालवा के जवाब पर जो निष्कर्ष निकालता है वह 26 मई तक उच्च न्यायालय में पेश किया जाए। इस मामले में उच्च न्यायालय में 26 मई आगामी तारीख दी गई है।
उच्च न्यायालय ने शिकायत कर्ता नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल को भी इसमें एक पक्ष मान लिया है।
ओमप्रकाश कालवा ने उच्च न्यायालय में रिट में डीएलबी,रूडको और कलक्टर को ही प्रतिपक्ष माने थे कि उसके विरुद्ध राजनीतिक द्वेषता से कार्यवाही हो रही है।
* यह कहा गया कि कालवा के कार्यकाल से पहले यह सीवरेज मामला हो गया था। उस समय काजल छाबड़ा अध्यक्ष थी।
* ओमप्रकाश कालवा को आशंका थी कि नोटिस देकर बाद में उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है। उच्च न्यायालय ने स्वायतशासन निदेशालय की चल रही कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई।
* सीवरेज में 4 763 सेफ्टी टैंक व कुईयां तोड़कर उनका मल गंदगी 5 किलोमीटर दूर फेंकने और रेत से ढकने का फर्जी भुगतान 1 करोड़ 45 लाख संबंधित फर्म को भुगतान किया गया। यह कार्य हुआ ही नहीं था। काजल छाबड़ा के कार्यकाल में यह कागजात तैयार हुए और भुगतान कर दिया गया। लेकिन बाद में जमा राशि में भुगतान की गई रकम रोक ली गई। ओमप्रकाश कालवा के कार्यकाल में वह रोकी गयी रकम कं को भुगतान कर दी गई। यह सीवरेज घोटाला मामला सूरतगढ के राजनीति में नामों सहित हलचल मचाए हुए चर्चा बना हुआ है। ओमप्रकाश कालवा पहले कांग्रेस में थे और इस भुगतान के मुकदमे शिकायतों के बाद भाजपा में सदस्य बने। काजल छाबड़ा पहले से भाजपा में ही है। ०0०
*****
गुरुवार, 4 मई 2023
नगर पालिका सूरतगढ़ के आयुर्वेदिक औषधालय में निशुल्क ईलाज और दवाइयां
* करणी दान सिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 4 मई 2023.
नगर पालिका का भग्गू वाला कुआं भारत माता चौक पर आयुर्वेदिक औषधालय है जिसमें लगभग हर रोग की दवा छोटे बच्चे से बुड्ढे तक इलाज परामर्श औषधियां निशुल्क प्रदान की जाती है।
* वर्तमान में डॉक्टर निशांत स्वामी इस औषधालय के प्रभारी है जिन्होंने बताया कि आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। लोग परिवार के छोटे बड़े किसी भी रोग के होने पर नगरपालिका के आयुर्वेदिक औषधालय में पहुंचते हैं। अपने रोग का वर्णन कर दिखा कर औषधियां निशुल्क प्राप्त करते हैं।
डॉ निशांत ने बताया कि अधिकतर पेट की गड़बड़ी से रोग होते और उनसे ही आगे अनेक रोग पैदा होते हैं।
डॉक्टर निशांत ने बताया कि सूरतगढ़ के इस आयुर्वेदिक औषधालय में अभी गर्मी के मौसम से संबंधित पेट की गड़बड़ी से संबंधित सर्द गर्म जिसे खांसी जुकाम आदि के रोगियों की संख्या है।
निशांत ने बताया कि पाइल्स यानी कि बाबासीर के रोग का ईलाज भी इस आयुर्वेदिक औषधालय में औषधियों के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि पाइल्स की समस्या भी पेट की गड़बड़ी से ही होती है जो सूरतगढ में भी है। पाइल्स के रोगी इस औषधालय में उपलब्ध दवाओं से लाभ उठा रहे हैं।
निशांत का कहना है कि वे पाइल्स बवासीर जैसी गंभीर बीमारी का ईलाज भी करते हैं। उनके उपचार से अनेक लोग बावासीर से मुक्त हुए हैं।
निशांत का कहना है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति संसार की प्राचीन पद्धति है जिससे ईलाज करवाने की और लोग बढ़ रहे हैं।०0०
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार,
(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ (राजस्थान)
94143 81356
********
बुधवार, 3 मई 2023
सूरतगढ जिला बनाओ.बड़े आंदोलन की तैयारी,खुली चर्चा में हुआ निर्णय
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 3 मई 2023.
सूरतगढ जिला बनाओ समिति की खुली चर्चा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्यमंत्री डूंगरराम गेदर ,विधायक रामप्रताप कासनिया ,पूर्व विधायकों गंगाजल मील, राजेंद्र भादू ,अशोक नागपाल को सम्मलित करते हुए सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान कार्य समिति बैठक कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। खुली चर्चा की अध्यक्षता बिश्नोई महासभा सूरतगढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट भागीरथ कड़वासरा ने की |
खुली चर्चा में सर्व समाज, सर्व दलों ,सर्व समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ सैकड़ों आम जनों की उपस्थिति रही।
खुली चर्चा में सभी ने एक सुर में एकमत होकर सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग के आंदोलन को और मजबूती तेजी से चलाने की बात कही।
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा ने 44 दिन से निरंतर जारी धरना अनशन आंदोलन की गतिविधियों के बारे में बताते हुए आगामी रणनीति तय करने हेतु सुझाव आमंत्रित किए |
विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक गंगाजल मील ,राजेंद्र भादू महावीर तिवारी ,राकेश बिश्नोई ,ओम राजपुरोहित ,अमित कल्याणा, कामरेड लक्ष्मण शर्मा ,ग्रामीण मजदूर संघ के प्रगट सिंह, पिंटू बन्ना ,भारत विकास परिषद अध्यक्ष अंकुर लड़ोईया ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा,पितांबरदत्त शर्मा ,ओम सोमानी, जी डी राणा ,एडवोकेट आनंद शर्मा ,अमरनाथ मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष किशन स्वामी,कन्हैया लाल पारीक, एडवोकेट पूनम शर्मा,घनश्याम अहूजा ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह भाटी, अमित कड़वासरा, गगन विडिंग,अजय धींगडा, मोहन पूनिया, महावीर भोजक, बलराम वर्मा, कामरेड मदन ओझा आदि ने विचार रखे।
वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए जयपुर कूच करने, विशाल आमसभा करने, जन जागृति अभियान चलाने अनिश्चितकालीन बंद करने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बड़ा आंदोलन करने संबंधी सुझाव दिये |
अमित कड़वासरा, ओम राजपुरोहित, राकेश बिश्नोई ,गगन विडिंग, मोहन पूनिया ने अपने उद्बोधन में आगामी आंदोलन में हर संभव सहयोग करने की घोषणा की |
मंच संचालन गगन सिंह ने किया खुली चर्चा के अंत में कार्यसमिति सदस्य प्रमोद ज्याणी ने उपस्थित हुए गणमान्य जनों का आभार प्रकट किया |
नगरपालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी ,पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, आरती शर्मा, इंटक अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा,संगीता सरपंच प्रतिनिधि भूराराम चालिया, मनोहर लाल क्वातडा, पार्षद रोहतास होटला, भारत भूषण उपाध्याय पार्षद ,अजय धींगडा, ओम अठवाल, मदनलाल बेनीवाल पार्षद प्रतिनिधि गुरजंट सिंह, लबाना समाज अध्यक्ष हरविंदर सिंह, विविधा संस्था के अध्यक्ष योगेश स्वामी ,वेद भूतना, शरण पाल सिंह मान ,सुमित चौधरी, रामू छिंपा ,रामनाथ विश्नोई, पार्षद संतोष गिरी भागीरथ नायक सुनील सैनी हंसराज स्वामी मोहम्मद फारुख सुरेश बिश्नोई अंबेडकर नवयुवक संघ अध्यक्ष राकेश राठी, स्वामी समाज अध्यक्ष भंवरलाल स्वामी,पूर्वांचल समिति अध्यक्ष दर्शन यादव बार संघ अध्यक्ष अनिल भार्गव सहित 300 से अधिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
खुली चर्चा के दौरान क्या होता है जिला बनने से जन जागरूकता पोस्टर पंपलेट का विमोचन बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष भागीरथ कड़वासरा लबाना समाज संरक्षक तारा सिंह इंजीनियर रमेश चंद माथुर लेखराज छाबड़ा व्यापारी चंद्रप्रकाश जनवेजा ने किया | पंपलेट का प्रारूप शिक्षाविद डॉ .सचिन जेटली ने तैयार किया|
महाराणा प्रताप चौक अनशन स्थल पर आज निजी शिक्षण संघ की ओर से निर्मल सिंह राकेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे।०0०
सीएमओ में प्रमुख शासन सचिव आरती डोगरा से पूजा छाबड़ा व प्रतिनिधि मंडल मिला.
*सूरतगढ जिला बनाओ अभियान.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 3 मई 2023.
सूरतगढ जिला बनाओ अभियान का पूजा छाबड़ा का जयपुर उच्च संपर्क कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
सीएमओ में प्रथम चरण की वार्ता के बुलावे पर सीएमओ में प्रमुख शासन सचिव आरती डोगरा से पूजा छाबड़ा व प्रतिनिधि मंडल आज निर्धारित समय में अपरान्ह 4 बजे मिला।
आरती डोगरा से विस्तृत वार्ता हुई जिसमें तथ्यों सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुराना 44 वर्ष, 36 साल पुराने मांग पत्र,अखबार आदि की असली प्रतियां भी दिखाई। पत्रकार और सूरतगढ जिला बनाने के अभियान में वर्षों से जुड़े करणीदानसिंह राजपूत के रिकॉर्ड से ये जानकारियां फोटोस्टेट प्रतियां सौंपी गई।
पूजा छाबड़ ने जानकारी दी कि सूरतगढ को जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है और इसके बावजूद वंचित किया जाता रहा है। यह मांग आंदोलन चलने की जानकारी दी। जिले के लिए आधार क्षेत्र जनसंख्या आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।
पूजा छाबड़ा के साथ प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट नोटेरी एन.डी.सेतिया, मनरेगा जिला श्री गंगानगर श्री अनिल धानुका, टैगोर शिक्षण संस्थानों के श्री सुशील कुमार जेतली, सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के सचिव आकाशदीप बंसल और समाजसेवी रमेश आसवानी जी थे।
सूरतगढ जिला बनाओ की यह प्रथम चरण की वार्ता महत्वपूर्ण रही। दूसरे चरण की वार्ता भी शीघ्र होने की उम्मीद है। उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता निर्धारित होगी।
पूजा छाबड़ा को 2 मई को शाम को सीएमओ से वार्ता के लिए फोन आया जिसमें 3 मई को अपरान्ह 4 बजे का समय दिया गया। पूजा छाबड़ा जयपुर में ही थी। सूरतगढ से प्रतिनिधि मंडल सुबह रवाना हुआ था।
*****
करणी दान सिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार
(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ (राजस्थान)
94143 81356.
********
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट का 10 मई को लोंगेवाला में अवॉर्ड शो,करियर सेमिनार
* विशेष समाचार *
सूरतगढ 3 मई 2023.
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आगामी 10 मई को गांव लोंगवाला तहसील पीलीबंगा ज़िला हनुमानगढ़ में निशुल्क शिक्षा केंद्र सरोज की पाठशाला में राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड शो , करियर सेमिनार और कार्यकर्ताओ को सहयोग राशि और बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी हेतु कार्यक्रम रखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट से जुडे़ सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक, एडवोकेट पत्रकार बन्धु भामाशाह और उत्कृष्ट विद्यार्थियों आदि का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर चयनित प्रतिभाओं का नेशनल लेवल पर मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में राजिविका मिशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा सहयोगिन और नव चयनित सरकारी कर्मचारी समाज में ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने वाले मजदूर किसान आदि का सम्मान करना है।
कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञ करियर निर्माण की जानकारी देंगे। युवा पीढ़ी को समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया जाएगा।
रामकरण पूनम प्रजापति
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट
*********
पूजा छाबड़ा की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा व श्री रामलुभाया से भेंट:महत्त्वपूर्ण वार्ता
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 3 मई 2023.
सूरतगढ जिला बनाओ अभियान के तहत शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने 2 मई को राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा से भेंट की। पूजा ने सूरतगढ को जिला बनाए जाने संबंधी ज्ञापन में महत्वपूर्ण तथ्य दिये।
👍 इससे पूर्व पूजा छाबड़ा राजस्थान में नये जिले बनाने व सीमाकंन करने वाली समिति के अध्यक्ष श्री रामलुभाया से भी मिली और ज्ञापन महत्वपूर्ण तथ्यों की फोटस्टेट सौंपी। पुराना 44 वर्ष, 36 साल पुराने मांग पत्र,अखबार आदि की असली प्रतियां भी दिखाई। पूजा ने जानकारी दी कि सूरतगढ को जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है और इसके बावजूद वंचित किया जाता रहा है। यह मांग आंदोलन चलने की जानकारी दी। जिले के लिए आधार क्षेत्र जनसंख्या आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।
* पूजा छाबड़ा राजस्व मंत्री से मिलने पहुंची उनके जयपुर में न होने पर राजस्व सचिव से मिली।
* पूजा छाबड़ा जयपुर में है तथा सूरतगढ जिला बनाने जाने संबंधी गतिविधियों में सक्रिय है।
*
मंगलवार, 2 मई 2023
मंत्री खाचरियावास ने सूरतगढ को जिला बनाने वास्ते सीएम को पत्र लिखा.पूजा छाबड़ा मिली.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 2 मई 2023.
कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पूजा छाबड़ा के आग्रह पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए अनुशंसा पत्र लिखा है।
शराबबंदी नशा मुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने आज सचिवालय जयपुर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से भेंट की और सूरतगढ़ को जिला बनाने में सहयोग की अपील करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया।
खाचरियावास से पूजा छाबड़ा की वार्ता और सूरतगढ़ में जिला बनाने के लिए चल रहे आंदोलन पर बातचीत हुई। पूजा छाबड़ा ने सूरतगढ को जिला बनाए जाने की मांग के आंदोलन का सालों पुराना इतिहास बताया। पुराना रिकॉर्ड भी दिखाया।
उसके बाद खाचरियावास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक पत्र लिखा कि सूरतगढ़ की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सूरतगढ को जिला बनवाया जाने की कृपा की जाए।०0०
सोमवार, 1 मई 2023
सूरतगढ की चुनावी राजनीति में पूजा छाबड़ा का नाम: पूजा ने जो कहा वह रिपोर्ट.अपडेट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
पूजा छाबड़ा राजनीति और चुनाव लड़ने के मुद्दे पर चुप है लेकिन सूरतगढ की राजनीति में उसके नाम से एक साल से हलचल मची है। आश्चर्य है कि उसकी चुप्पी के बावजूद सोशल मीडिया और स्थानीय अखबारों में उसके फोटो और समाचार लेख छप रहे हैं।
लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पूजा छाबड़ा चुनाव में उतरी तो उसके नाम पर सूरतगढ की सारी राजनीति ही बदल जाएगी।
पूजा भारती छाबड़ा के नाम से ही नेताओं के चेहरों पर चिंताओं की लकीरें खिंचती है। विधानसभा चुनाव के 7 महीने हैं। नेताओं के लिए अपने आपको जनता के सामने तथा अपनी अपनी पार्टी के सामने प्रस्तुत करने के लिए केवल दो से तीन महीने का ही समय है। असल में इतना ही समय बचा है जिसमें सब कुछ करना है।
राजनीति करने वालों का अनुमान नेताओं की नींद उड़ा रहा है कि पूजा छाबड़ा के नाम पर भाजपा और कांग्रेस में बहुत उलट पुलट हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के चुनावी टिकटार्थियों को आशंका है कि लोग पार्टियों की परवाह नहीं करेंगे और पूजा छाबड़ा के साथ खड़े हो जाएंगे।
इस भय का बड़ा आधार है पूजा छाबड़ा का शराबबंदी नशामुक्ति अभियान जिसकी घर घर हर इलाके में पहुंच हो चुकी है। पूजा के इस अभियान की चहुंओर चर्चा हो रही है।
लोग नर नारी और युवा पूजा छाबड़ा के इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इस जन जुड़ाव से पुराने नेताओं को और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नये नेताओं व कार्यकर्ताओं को भय लग रहा है।
पूजा छाबड़ा ने शराबबंदी नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की तब उसकी और अभियान की हंसी उड़ाई गई। कहा जाता था कि ऐसे अभियान नहीं चलते। पूजा कुछ दिन हो हल्ला कर थक हार कर जयपुर वापस चली जाएगी। यह सोच और विचार धूलधूसरित होते गए। पूजा छाबड़ा का अभियान जोर पकड़ता गया।
*आज पुराने नेताओं के साथ जोर लगाने पर भी बीस पच्चीस आदमी नहीं जुड़ते वहीं पूजा छाबड़ा के साथ सैंकड़ों की संख्या तुरंत खड़ी हो जाती है। सूरतगढ स्थित उसके निवास पर सैंकड़ों नर नारी रोजाना पहुंच रहे हैं।
लोगों को पूजा छाबड़ा में भरोसा विश्वास और भविष्य दिखाई देता है। भाजपा व कांग्रेस के लोगों और सामान्य लोगों में पूजा का नाम और कार्य चर्चा में हैं।
पूजा छाबड़ा के नाम की राजनीति में हर स्थान पर चर्चा है और पूजा खुद चुनाव के नाम पर चुप है।
** सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में 17 अप्रैल 2023 को बीकानेर के संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से वार्ता कर लौट रहे थे तब मेरी पूजा छाबड़ा से राजनीति और चुनाव को लेकर बड़ी महत्वपूर्ण बातें हुईं। पूजा ने चुनाव के नाम पर मौन हु रखा।
* पूजा छाबड़ा ने कहा कि सूरतगढ से मेरे चुनाव लड़ने और किसी भी पार्टी की टिकट लाने की चर्चाएं की जा रही है। मेरे तक भी बातें पहुंच रही हैं। लोग कह रहे हैं कि यह टिकट ले आएगी तो हमारा क्या होगा?
** पूजा छाबड़ा ने बताया कि शराबबंदी नशामुक्ति सामाजिक अभियान है जिसके लिए मेरे ससुर गुरूशरण छाबड़ा जी ने अपने प्राणोत्सर्ग कर दिए शहीद हो गए। हमारा घर एकमात्र वह स्थान है जहां कांग्रेस भाजपा सत्ता और गैरसत्ता के नेताओं का आना होता रहा है और अब भी होता है। उन सभी का मान सम्मान होता है और वे अभियान में सहयोग भी करते हैं।
*** सूरतगढ क्षेत्र मेरे ससुर शहीद गुरूशरण छाबड़ा जी की कर्मभूमि रही है इसलिए मैंने इस क्षेत्र में कर्म करने को प्रमुखता दी है। मैं यहां रहूंगी और यहां से शराबबंदी नशामुक्ति अभियान चलाने के साथ सामाजिक कार्यों में भाग लूंगी। इसके लिए जनता को जगा रही हूं और हमारा कार्य सफल हो रहा है।
*
**** पूजा ने कहा सूरतगढ जिला बनाओ अभियान शुरू हुआ जो मुझे विकास के लिए और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ लगा तो इसमें भी जुड़ गई और आमरण अनशन किया। यह अभियान बहुत बड़ा है। मुख्यमंत्री 19 जिले नये बनाने की घोषणा कर चुके हैं और हमारी मांग सूरतगढ को जिला बनाने के लिए सरकार को राजी करना है। हमारी आवाज तो जयपुर पहुंची हुई है। मुख्यमंत्री जी से वार्ता का निमंत्रण मिलेगा और आशा करते हैं मुख्यमंत्री जी अच्छा निर्णय करेंगे। सूरतगढ़ जिला बना तो यह जनता की बहुत बड़ी जीत होगी।
👍 सूरतगढ को जिला बनाने के अभियान पर बोल कर भी पूजा छाबड़ा ने राजनीति और चुनाव के नाम पर चुप्पी ही धारण किए रखी।
👍 मैं हर महीने राजनीति और चुनाव पर जानकारी लेने की कोशिश करता रहूंगा।दो तीन महीने में हो सकता है यह चुप्पी टूट जाए और हां और ना में से एक तो आएगा ही।
* फिलहाल महान अभियान सूरतगढ को जिला बनाओ को ही सफल बनाने में रहें क्योंकि यह बहुत बड़ा बदलाव लाएगा।
* अपडेट 1 मई 2023.
******
सदस्यता लें
संदेश (Atom)














_resize_90.jpg)






_resize_90.jpg)






























