सफाई कर्मी अन्य ड्युटी पर से तुरंत हटाने का लेटेस्ट आदेश. नहीं हटाया तो अधिकारी पर कार्वाई।
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 जुलाई 2026.
स्वायत्त शासन निदेशालय ने आज एक जुलाई 2026 को सख्त चेतावनी आदेश जारी किया है कि सफाईकर्मी को किसी भी अन्य कार्य पर नहीं लगाया जाए। अन्य कार्यों पर लगाए सफाईकर्मियों को वहां से तुरंत हटाकर मूल सफाई कार्य पर लगाया जाए। आदेश में लिखा गया है कि पहले आदेश सं. 10017 दि.9-1-2024 और आदेश सं. 10099 दि.26-8-2025 दिए थे लेकिन अभी भी सफाई कर्मचारियों को अन्य कार्यों पर लगाया जा रहा है। अब सख्त आदेश जारी हुआ है कि पालन नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
०0०