सोमवार, 29 जून 2026

कम्प्यूटर आपरेटर रमणदीपसिंह को नगरपालिका सेवा से हटाया.पूर्व पार्षद की शिकायत की जांच के बाद हटाया.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जून 2026.कम्प्यूटर आपरेटर रमणदीपसिंह को नगरपालिका सूरतगढ़ की सेवा से हटा दिया गया है। अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने 26 जून 2026 को रमणदीपसिंह को नगरपालिका सेवा से मुक्त कर 'समय सेवा प्रदाता, भादरा को लौटा दिया व नया  कम्युटर आपरेटर उपलब्ध कराने के लिए लिखा। नगरपालिका सूरतगढ़ में समय सेवा प्रदाता, भादरा की ओर से संविदा पर  रमणदीपसिंह को उपलब्ध कराया हुआ था।

*  पूर्व पार्षद हरीश दाधीच व अन्य की एक बड़ी शिकायत थी। पूर्व पार्षद ने उपखंड अधिकारी को शिकायत की थी। अनेक लोग शिकायत के समय शामिल थे। प्रशासन ने शिकायत की जांच राजस्व तहसीलदार को सौंपी। पूर्व पार्षद हरीश दाधीच ने बयान दिए व तथ्य सौंपे। अन्य लोगों के बयान भी हुए थे जिनमें रमणदीपसिंह पर आरोप लगाए गये थे कि वह गड़बड़ी करता है व रिपोर्ट झूठी कर देता है। नगरपालिका ने समय सेवा प्रदाता को केवल कम्युटर आपरेटर को लौटाने का ही लिखा है।०0०








यह ब्लॉग खोजें