शुक्रवार, 26 जून 2026

सूरतगढ़:नया ईओ आएगा तो शहर की गंदगी से चकराएगा.कहां आ गये नाम के भुलावे में?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 जून 2026.

 नगरपालिका में नया ईओ आएगा तो शहर की गंदगी देखकर चकराएगा। बड़े नाम का बदबूदार शहर जिसकी साफ सफाई करने में महीनों लग जाएंगे। सबसे पहले कुछ दिनों में ही मिलेगी बरसाती पानी निकासी की समस्या जिसमें पानी में डूबती दिखाई देगी गली मोहल्ले की सड़कें और गलियां। लेकिन मुख्य बाजार में बुरे हालात। आखिर एक लाख के करीब जनता भरा यह शहर गंदे हालात में कैसे घिरा? कोई एक भी नहीं बोला और ईओ पूजा मनमानियों से ड्युटी करती रही। 









 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए ईओ पूजा शर्मा को  हर कार्य दिवस पर शहर को देखना चाहिए था लेकिन शर्मा सवा दो साल के कार्यकाल में 10-15 बार ही निरीक्षण को निकली और ये निरीक्षण भी कुछ मिनटों के रहे। इस कारण स्वच्छ भारत अभियान यहां दो साल में गंदगी फैलाता अभियान बन कर रह गया। नगरपालिका की करोड़़ों रूपयों की जमीनों पर भूमाफिया और नेताओं की शह पर लोगों के अतिक्रमण हो गये तथा अनेक पर मार्केट काम्प्लेक्स बन गये,दुकानें बन गयी,अवैध होटल बन गये। ईओ पर भी आरोप है कि यह सब शह पर हुआ। नगरपालिका में घोटाले हैं और उनकी फाईलें मिलती नहीं है। स्थानीय निकायों के स्थानांतरण सोमवार  29 जून से किसी भी दिन होंगे। राजस्थान में स्थानांतरण 4 जुलाई 2026 तक होंगे। * यहां वार्ड नं 45 की गंदगी, गंदा पानी सड़कों पर है और इस तरह के हालात ही लगभग अन्य अधिकांश वार्डों के हैं। देखते हैं कौन आता है,सरकार किसको भेजती है?०0०








०0०

यह ब्लॉग खोजें