सूरतगढ़ नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप- ईओ और प्रशासक जवाबदेह. : कौन कर रहा भ्रष्टाचार ?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 15 जून 2026.
विधायक डुंगरराम गेदर की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों की बैठक में नगरपालिका में भ्रष्टाचार बढने का आरोप लगाया गया जो भाजपा के लिए शर्मनाक होना चाहिए। प्रदेश में भाजपा की सरकार होना और उसमें लोगों के काम न होना व भ्रष्टाचार बढना सीधे भाजपा को जवाबदेह बना रहा है।
* नगरपालिका में भ्रष्टाचार बढ रहा है और काम नहीं हो रहे हैं तो इसके लिए जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा है। ईओ पूजा शर्मा के हस्ताक्षरों से काम होते हैं और स्वीकृतियां जारी होती है। आरोपों का निशाना सीधा पूजा शर्मा पर होता है सो इसका उत्तरदेने की जिम्मेदारी ईओ पूजा शर्मा की ही बनती है।
* कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है सो उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी स्पष्ट करें। किस अधिकारी और किस कर्मचारी ने दबाव बना कर कितनी कितनी रिश्वत के लिए मजबूर किया। कागजातों व स्वीकृतियों पर ईओ के हस्ताक्षर होते हैं तथा अभी ईओ पूजा शर्मा पद पर है। जिन कर्मचारियों ने रूपये वसूले वे भी जिम्मेदार हैं सो उनके नाम भी उजागर होने चाहिए। रूपये नहीं देने पर कौन कौन से काम सम्मपन्न नहीं हो पाए का आम लोगों की जानकारी में होना चाहिए। नगरपालिका में प्रशासक उपखंड अधिकारी भरतजयप्रकाश मीणा हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना उनकी भी जिम्मेदारी है।०0०