सूरतगढ़:भवानी सिंह पंवार होंगे अतिरिक्त जिला कलेक्टर.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 13 मई 2026.
राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं के स्थानांतरण हुए हैं। यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर भवानीसिंह पंवार को लगाया गया है। पंवार हनुमानगढ़ में राजस्व अपील अधिकारी के पद से सूरतगढ़ लगाए गये हैं। यहां एसडीएम रह चुके हैं।
यहां से एडीएम दीनानाथ बब्बल को समेकित बाल विकास सेवा जयपुर लगाया गया है। बब्बल जयपुर से आए और जयपुर ही भेजे गए हैं।
187 आरएएस अधिकारियों के हुए तबादले हुए हैं।०0०