शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

विविधा सृजन सम्मान समारोह में 6 साहित्यकार सम्मानित होंगे.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 11 अप्रैल 2025.

 साहित्यिक संस्था विविधा की ओर से साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल दिए जाने वाले सृजन सम्मान (2024) 13 अप्रैल 2025 को प्रदान किए जाएंगे।

 समारोह में सुरेश बरनवाल सिरसा हरियाणा को

(हिन्दी कविता), दीप सिंह भाटी बाड़मेर को

 (राजस्थानी कविता), अरुण अर्णव खरे भोपाल को (व्यंग्य), आभा स्वामी कोटा को (हिन्दी उपन्यास), हरिदास व्यास जोधपुर को (हिन्दी कहानी) एवं रुचिका अरुण शर्मा चैन्नई को (कहानी प्रथम प्रकाशित कृति) के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

*पुरस्कार निर्णायक समिति में डॉ. मदन गोपाल लड्ढा, डॉ. मोहिनी दहिया, डॉ. हर्ष भारती, डॉ. गौरव यादव, डॉ. एन. के. सोमानी, रमेश शर्मा, रोहिताश सारस्वत व सुमन शेखावत शामिल थे। संस्थापक अध्यक्ष डा. एन. के. सोमानी ने बताया कि पुरस्कार के अंतर्गत सभी चयनित प्रत्येक  साहित्यकार को 11000 /- रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल व श्री फल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।  श्री माहेश्वरी सेवा सदन ( धर्मशाला) में यह समारोह 13 अप्रैल 2025 को सुबह 10-15 बजे शुरू होगा।

समारोह पूर्व विधायक अशोक नागपाल की अध्यक्षता में होगा। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में अनिल धानुका ( पूर्व जिला लोकपाल महानरेगा),राजस्व बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट धनवीरसिंह हुंदल,भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी एवं अध्यक्ष माहेश्वरी सेवा सदन ओमप्रकाश राठी होंगे। कार्यक्रम का संयोजन महाराजा अग्रसेन कालेज के एसिस्टेंट प्रोफेसर रोहिताश शर्मा करेंगे।०0०

करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.







यह ब्लॉग खोजें