सूरतगढ़:गैस प्लांट के विरूद्ध 24 जनवरी को सर्वदलीय आम सभा होगी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 23 जनवरु 2025.
शहर के बीच बिना स्वीकृति अवैध बनाए जा रहे रिलायंस गैस प्लांट के खतरे को समझते हुए इसका निर्माण रुकवाने के लिए जन जागरण होने लगा है।
* व्यापार मंडल कार्यालय मेंशुक्रवार 24 जनवरी को दिन में 12 बजे सभी राजनैतिक दलों, और आम जन की सभा आयोजित की गई है।
* नगरपालिका ने कार्य बंद का अंतिम नोटिस भी दे दिया लेकिन निर्माता निर्माण रोक नहीं रहा। लोगों को भ्रमित कर रहे हैं अच्छा है लाभदायक बता रहे हैं तो भी इसे शहर आबादी में से दूर बनाया जाए। कुछ लोग भ्रमित होंगे तब भी यह आबादी में शुरू नहीं हो सकता।
* इसे सीज किया जाने सील मोहर किया जाने,बिजली पानी कनेक्शन काटने की मांग हो चुकी है।
* कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया का आह्वान है सर्वदलीय सभा का।
* माकपा के मदन ओझा ने भी दिया बुलावा।
कांग्रेस और माकपा पहले ही प्रशासन को दे चुकी है चेतावनी. सूरतगढ़ आबादी में गैस प्लांट को बता चुके हैं खतरा। शहर से बाहर लगाए जाए गैस प्लांट। पास की कालोनियों से भी उठी आवाज।
* करणी प्रेस इंडिया ने मई 2024 में सबसे पहले सचित्र समाचार दिया। उसके बाद और समाचार लगातार दिए।०0०