शनिवार, 12 अक्टूबर 2024

डुंगरराम गेदर और करणीदानसिंह की बातचीत: सूरतगढ़ राजनीति.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 अक्टूबर 2024.

विधायक डुंगरराम गेदर के आज घर आने पर सूरतगढ़ शहर की राजनैतिक दशा नगरपालिका का आगामी चुनाव,इलाके की राजनीति और हरियाणा चुनाव परिणाम पर एक घंटे की बातचीत हुई। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पार्षद परसराम भाटिया साथ में थे।

* नगरपालिका चुनाव में भाजपा से टक्कर में कांग्रेस की स्थिति, विधायक निधि से शिक्षा क्षेत्र में राशि वितरण,इलाके में बढते नशे, बीरमाना राजकीय महाविद्यालय पर विचार हुए। राजनैतिक हालात पर बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी से नगरपालिका चुनाव में टक्कर लेनी है तो कांग्रेस शहर में अपना एक कार्यालय खोले। भाजपा को किसी भी हालत में कमजोर न माने क्योंकि रामप्रताप कासनिया को हराया था उसी कासनिया और उसके बेटे संदीप कासनिया की ही भाजपा में लीडरशिप है और संदीप के फोन ही सरकारी विभागों में चलते हैं। भाजपा में अभी और कोई नेता नहीं है जिसकी चलती हो। इसी स्थिति में पालिका चुनाव और भावी अध्यक्ष,शहर की वर्तमान सफाई व्यवस्था पर भी बात हुई। कांग्रेस के प्रदर्शनों में उपस्थिति कम रहने की बात हुई लेकिन यही हालत भाजपा के भी बताते हुए, 

नगरपालिका चुनाव कब किस पद्धति से कराए जाने की संभावनाएं भी सामने आई।

डुंगरराम गेदर शहर की राजनीति पर और विधायक निधि से सहायता वितरण आदि पर और कांग्रेस को अधिक प्रभावी बनाने पर आगे क्या करते हैं यह कुछ दिनों में सामने आ सकता है। गेदर इससे कुछ समय पहले कांग्रेसी वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक स.हरचंदसिंह सिद्धु से उनके निवास पर  बातचीत करके आए।

गेदर की एक खासियत है कि वे अपनी नीति का ढिंढोरा नहीं पीटते चुपचाप काम करते हैं और संगठन में उनकी स्थिति बहुत मजबूत है जो प्रदेश स्तर और बाहर भी मानी जाती है।०0०

******






यह ब्लॉग खोजें