शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

सफाई कर्मियों की फर्जी हाजिरी से गबन का आरोप:लाखों की गड़बड़.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 जनवरी 2024.

नगरपालिका में अनेक सफाई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगाकर गबन किए जाने का गंभीर आरोप अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के सूरतगढ़ शाखा अध्यक्ष मनोज धौल ने लिखित शिकायत में लगाए हैं। मनोज धौल की शिकायत 11 जनवरी 2024 में कुछ नाम भी लिखे हैं जिनके नामों की हाजिरी लगाई जा रही है। पिछले दो सालों से यह गड़बड़ी की जा रही है। 

* मनोज धौल ने 12 अक्टूबर 2022 को भी शिकायत की थी मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ताजा शिकायत में चेतावनी दी गई है कि नगरपालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा।

* शिकायत में कुछ ही नाम हैं लेकिन गड़बड़ी बड़ी है। 

एक गैर सरकारी संस्था के मार्फत नगरपालिका में सफाई कर्मी लगाए हुए हैं लेकिन उनमें अनेक नामों की हाजिरी फर्जी लगाई जाती है। अनेक तो सूरतगढ़ में रहते भी नहीं है।अधिशासी अधिकारी की स्वीकृति से भुगतान होता है। शहर में सफाई के हालात बुरे हैं। शहर को गंदखाना बना दिया गया है।

इस गड़बड़ी का अनेक पार्षदों को,पार्षद प्रतिनिधियों को जो नगरपालिका में हर दिन मौजूद रहते हैं तथा ठेकदारी करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी मालुम है कि सफाई कर्मचारी आते नहीं है और लेकिन वे सैटिंग से चुप हैं। नगरपालिका पर किए जाने वाले धरना प्रदर्शन दिखावटी जिनमें असली मुद्दे तथ्य गायब रखे जाते हैं।

०0०













यह ब्लॉग खोजें