रविवार, 17 दिसंबर 2023

राजेंद्र जैन सूरतगढ़ प्रेस क्लब के सर्वसम्मत अध्यक्ष निर्वाचित

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 दिसम्बर 2023.

सूरतगढ़ प्रेस क्लब की शाम को अध्यक्ष निर्वाचन की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से राजेन्द्र जैन ( पटावरी) को अध्यक्ष चुना गया। 

राजनैतिक समीक्षक व उच्च स्तरीय समाचारों के लिए मान्य राजेंद्र जैन का ब्लॉग "खबर पालिटिक्स" बहुत लोकप्रिय है। इसमें भीतर की खबर या टिप्पणी हलचल मचा देती है। जैन इसके अलावा फर्स्ट इंडिया के रिपोर्टर हैं।


क्लब की कार्यकारिणी में श्रीमती आशा शर्मा और श्री सूरज शर्मा  उपाध्यक्ष, अशोक वर्मा महासचिव तथा नंदकिशोर सोमानी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

क्लब के निवृत्तमान अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन सारस्वत ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पिछली कार्यकारिणी का आभार जताया और नए पदाधिकारी को बधाई दी। क्लब का शपथ ग्रहण समारोह मलमास समाप्त होने के बाद आयोजित किया जाएगा। 

०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें