शनिवार, 14 अक्तूबर 2023

सूरतगढ़ से भाजपा लगातार तीसरी बार जीतेगी- श्रीभगवान सेवटा का दावा

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 अक्टूबर 2023.

भारतीय जनता पार्टी में टिकट के प्रबल दावेदार मूल ओबीसी से टिकटार्थी श्रीभगवान सेवटा से अलग अलग दिन भर लोगों के ग्रुप उनके निवास  पर मिलते रहे। 

सेवटा ने मिलने वाले लोगों को कहा कि सूरतगढ़ से भाजपा लगातार तीसरी बार जीतेगी और रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। सेवटा ने कहा कि सूरतगढ़ में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है।

श्रीभगवान सेवटा ने कहा कि भाजपा मजबूत कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यह तीसरी लगातार जीत कार्यकर्ताओं के बल पर होगी। सेवटा ने कहा कि सन् 2013 और 2018 में भाजपा ने कांंग्रेस को हराया था और अब भी आम जनता कांंग्रेस से नाराज हैं इसलिए यहां की जनता कांंग्रेस को तीसरी बार किनारे लगा देगी और कमल को ही खिलाएगी। राजस्थान फिर से केंद्र से जुड़ेगा। ०0०







यह ब्लॉग खोजें