गुरुवार, 3 अगस्त 2023

राजस्थान में भाजपा के टिकटार्थियों की सूची और जानकारी एकत्रित की गई

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के भाजपा टिकटार्थियों की सूची और उनकी जानकारी पहली बार एकत्रित की जाने की जानकारी सामने आई है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला प्रभारियों से ये सूचनाएं ली गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाप्रभारी से सूचना और जानकारी एकत्रित किए जाने का कारण यह माना जा रहा है कि उनके साथ काम करने की अवधि अधिक रही इसलिए उनके द्वारा अधिक और सही जानकारी मिलने की संभावना रही होगी। भाजपा ने हाल ही में जिलाअध्यक्ष और जिलाप्रभारी नये मनोनीत किए ,उनसे टिकटार्थियों की पूरी जानकारी मिलना संभव नहीं था। 

सूत्रानुसार श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ जिलों के टिकटार्थियों की सूची और कार्य ब्यौरा 2 अगस्त 2023 को  लिए जाने की जानकारी सामने आई है जिससे यह संभावना है कि पूरे प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी एकत्रित हुई है। ०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें