बुधवार, 26 जुलाई 2023

सूरतगढ़ के राजनीतिक नेताओं अब तो सच्च सच्च बतादो। क्या किया ?

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


👍 जन समस्याओं के कामों को कराने में सदा हाजिर रहे होंगे। 

सूरतगढ़ शहर के ही वोट 60 हजार से अधिक हैं। गांवों के अलग हैं। चुनाव के समय तो अपना रिपोर्ट कार्ड देखो और जनता को बताओ।


1* शहर गांव की  सफाई व्यवस्था। गंदगी कचरे पर कब क्या किया? नगरपालिका ग्राम पंचायत को तो लिखा होगा। प्रतिलिपि होगी रिकॉर्ड में।

सफाई हुई या नहीं हुई? कचरे के ढेर नालियां जाम हैं या साफ?

2* सड़कों पर आठ दस फुट के अतिक्रमण रुकवाए होंगे ताकि आम लोग आराम से चल सकें। सब्जी मंडी में महिलाएं लड़कियां वृद्ध बिना टकराए खरीदारी कर सकें। 


3* टूटी सड़कें लगती ठोकरों पर किया काम।

4* स्ट्रीट लाइट पर काम।

5* सीवरेज जहां है वहां का काम। अभी क्या हालत है और आपने क्या किया?

6* पट्टे बनवाने कितने लोगों असहाय विधवाओं वृद्धों के साथ गये। उनके काम करवाए। यह तो महत्वपूर्ण कार्य है। 456 पट्टे नगरपालिका में पड़े हैं। 

7* नगरपालिका पंचायत में किसी का काम करवाया हो। परिवार कार्ड बनवाने या वृद्धावस्था पेंशन आदि का काम।

8* पेय जल वितरण पर सही रूप में पानी मिला होगा। शहर में गंदे पानी पर क्या किया? गांवों में पानी जब 10-15 दिन नहीं मिलता तब क्या किया?

9*सार्वजनिक महापुरुषों के नाम पार्कों पर हरियाली होने गंदगी गंदा पानी पर काम। पार्क दर्शनीय घूमने टहलने वाले बनवाऐ होंगे। सूरतगढ़ में केशव उद्यान में गंदा पानी। एक पार्क पर निजी संस्था का ताला। क्या किया। देखने गये? केशव उद्यान किस महापुरुष के नाम पर है। संघ भाजपा ने त़ो जरूर देखा होगा?

10* पार्कों पर किसी का अतिक्रमण नहीं होने दिया होगा। अतिक्रमण हटवाए होंगे।

11* चिकित्सालयों में सब ठीक ठाक रहे। किया होगा दिन रात काम। साफ सफाई। टूटती छतों को देखा होगा?

12* संभाला होगा आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सालय।

13*नशे पर और नशे से होने वाली मौतों पर तो काम जरूर किया होगा। छात्रों में बढ रहे नशे को रोकने के लिए पीजी हास्टलों पर पुलिस कार्य पर  नजर रखी होगी। पुलिस ने पहले 10 पीजी देखे। फिर महीनों बाद 30 का निरीक्षण किया। लेकिन शहर में तो 200 के लगभग हैं। क्या किया बताएं।

14* अतिक्रमण और कालोनियों के फर्जी वाड़े पर काम । बोले होंगे। प्रशासन को लिखा भी होगा। गरीबों के टूटते घरों पर बोले या चुपचाप देखते रहे। घग्घर बहाव में और घग्घर झीलों की जमीनों पर बनाई जा रही कालोनियों पर शिकायत की होगी?

15* तालाबों के अतिक्रमण पर आपका काम।

16* बिजली कट और टेक्नीशियन फील्ड स्टाफ दफ्तर में बाबु या कम्प्यूटर पर। चुप रहे या काम किया।

17* निजी शिक्षण संस्थाओं में फीस आदि पर कभी बोले। बाल वाहिनियां पीली रंग की होती है लेकिन सूरतगढ़ में सफेद भी हैं। बोले कभी।

18* शहर में घूमते निराश्रित पशु और गौवंश पर क्या किया? दुर्घटनाओं के बाद भी बोले।

19* बसों बस अड्डों,ग्रामीण बसों पर सुविधा के लिए कुछ बोले।

20* फसलों की सरकारी खरीद की समस्याओं पर क्या किया? फसलों पर मौसमी आपदाओं में किसानों के साथ या चुप्पी।

21* सिंचाई व्यवस्था पर काम।

22* विभागों में जनता के काम करवाए?

23* रेल किराए,वरिष्ठ नागरिकों की रियायती यात्रा शुरू कराने पर आपकी स्थिति।

24*रसोई गैस की कीमत पर आंदोलन संघर्ष।

25*अशुद्ध खाद्य सामग्री रुकवाने पर कार्य।

26* शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य से पढाई प्रभावित होने बाबत सरकार को लिखा। शिक्षकों के साथ खड़े हुए।

27* सार्वजनिक टायलेट महिला टायलेट पर कितना काम करवाया।

28* भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कभी किसी को रंगे हाथों पकड़वाने में पुलिस, एसीबी की मदद या उनको शिकायत की।

29* निर्माण कार्यों पर नजर रखी या गलत होने दिया।

30* और कोई कार्य किए हों। समाजसेवा के।

31* घग्घर बंधों पर फोटो खिंचाई अपील की। कुछ बंधो पर काम किया या सब जबानी जमा खर्च करते रहे और अभी भी जबानी। घरों से निकले। 


👍 समझ लें कि यह परीक्षा का परचा है। वोट मांगने से पहले यहां ही उत्तर बताद़। 

26 जुलाई 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

**









यह ब्लॉग खोजें