शनिवार, 4 मार्च 2023

वसुंधरा राजे के मंच पर राजा भादु.जन्मोत्सव समारोह सालासर.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

वसुंधरा राजे के हर कार्यक्रम बड़ी चुनौतियों बड़ी ताकत के साथ ऐतिहासिक होते हैं जिनमें भाग लेना एक ताकत का स्वरूप होता है। वसुंधरा राजे के बहुत नजदीक माने जाने वाले राजा भादु सालासर में वसुंधरा राजे के साथ थे। राजा भादु का इस कार्यक्रम में मौजूद होना राजनीतिक दृष्टि से अहम है। भाजपा ने आज पेपर लीक मामले में सीएम आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया था लेकिन संपूर्ण राजस्थान से इसकी परवाह नहीं करके लोग भीड़ के रूप में पहुंचे और वसुंधरा राजे के साथ शक्ति रूप में खड़े हुए। उसमें भाजपा के विधायक सांसद पूर्व विधायक व पूर्व सांसद और संगठन पदाधिकारी भी थे। राजा भादु की वसुंधरा राजे संग उपस्थिति इस क्षेत्र की राजनीतिक भविष्य को सामने लाती है। भादु संघर्ष के अनेक कार्यक्रमों में क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करवाते हैं लेकिन सालासर धाम में वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में उपस्थित होना अपने आप में ताकत प्रदशित करना है। राजे और राजा की ताकत की चर्चा होगी।

4 मार्च 2023.

*****





यह ब्लॉग खोजें