शनिवार, 31 दिसंबर 2022

सूरतगढ़ चेयरमैन का विरोध भी करते हैं और फोटो साथ में, वहां एतराज नहीं होता

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


सन 2022 के अंतिम दिन नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की गिरफ्तारी की मांग के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेश हैं। भ्रष्टाचार के आरोप हैं लेकिन ओमप्रकाश कालवा के विशाल फोटो के साथ में समस्त पार्षदों के फोटो भी हैं। नगर पालिका मंडल के नाम से यह पोस्टर बैनर नगरपालिका के खर्चे से लगे हैं, तो इनका पार्षदों की ओर से विरोध क्यों नहीं है?

नगर पालिका इसका खर्चा क्यों वहन करे? 

 जब चेयरमैन पर आरोप हैं तो उसके साथ में फोटो लगाए जाने का एतराज क्यों नहीं है? 

जो पार्षद आरोप लगाते हैं उनको इस पर विचार करना चाहिए। नगरपालिका से इसका सारा खर्चा रोकने का लिखित में देना चाहिए। 

नगर पालिका बोर्ड की ओर से इस प्रकार के प्रचार का कोई प्रस्ताव पारित हुआ नहीं है।

इस प्रकार के बैनरों पर कितने रुपए का खर्चा आया है?  यह भी पूछा जाना चाहिए। भविष्य में भी इस प्रकार के शुभकामना संदेशों को रोकना चाहिए। अपने व्यक्तिगत खर्चे से दें,नगरपालिका के खर्चे से देने पर रोक लगाई जाए।

👍 देखते हैं कितने पार्षद बिल भुगतान रोकने के लिए ईओ को लिखित में देते हैं।०0०

यह ब्लॉग खोजें