शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

देवीसिंह भाटी और सुभाष महेरिया की भाजपा में शीघ्र ही वापसी की संभावना.

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

पूर्वमंत्री देवीसिंह भाटी(बीकानेर) और

पूर्व मंत्री सुभाष महेरिया(सीकर)

के भाजपा में पुनः वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह,प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में दोनों पूर्व मंत्रियों के साथ ओर भी कुछ नेताओं के भाजपा की सदस्यता शीघ्र ही ग्रहण करने की संभावना है।

 सुभाष महेरिया और देवी सिंह भाटी, भाजपा शासन में  मंत्री पद सभाल चुके हैं लेकिन गत लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों ने भाजपा से किनारा कर लिया था।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दोनो नेताओं महेरिया, भाटी  को फिर भाजपा से जोडने के प्रयास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 9 अक्टूबर 2022 की बीकानेर यात्रा में देवीसिंह भाटी के वसुंधरा राजे की सभा में मंच शेयर करने के आसार हैं।०0०  7 अक्टूम्बर 2022.*






यह ब्लॉग खोजें