शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

शिखर चढ रहे डूंगरराम गेदर का शानदार अभिनंदन करने को सूरतगढ़ में उत्साह

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 7 अक्टुबर 2022

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगरराम गेदर राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद 7 अक्टूबर शुक्रवार को पहली बार सूरतगढ़ पधार रहें है। शिखर चढ रहे डुंगरराम गेदर का स्वागत करने को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। अनेक स्थानों पर आज यह उत्साह झलक रहा है जहां गेदर का सत्कार होगा।

गेदर के भव्य स्वागत के लिए  कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया के नेतृत्व में  कार्यकर्ता तैयारियां करने में लगे हुए है। 

जन सुनवाई केन्द्र कार्यालय से ओम प्रकाश गेदर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष से अध्यक्ष पद पर मनोनीत होकर राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने तथा पीसीसी के सदस्य नियुक्त होने के बाद  डूंगरराम गेदर 7 अक्टूबर को सूरतगढ़ के रामदेव मंदिर पहुंचेंगे, इसके बाद अपने नए जन सुनवाई केन्द्र कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात इंदिरा सर्किल पर एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। भव्य स्वागत रैली के रूप में मुख्य बाजार से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद विभिन्न मंदिरों में जाने के बाद पंचायत समिति के पास अंबेडकर भवन में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को अपने नए निवास स्थान पर समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूरतगढ़ विधानसभा सीट से क ई बार चुनाव लड़़ चुके डुंगरराम गेदर 2023 के चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट के दावेदारों में प्रथम नंबर हैं।०0०





     



यह ब्लॉग खोजें