बुधवार, 5 अक्तूबर 2022

सूरतगढ़:राजपूत क्षत्रिय संस्था का शस्त्र पूजन:महाराजा गंगासिंह व राव शेखा जयंती

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

विजयादशमी के पावन पर्व पर 5 अक्टूबर 2022 को मां करणी मंदिर प्रांगण में राजपूत क्षत्रिय संस्था की ओर से शस्त्र पूजन और महाराजा गंगा सिंह की एवं राव शेखा की जयंतिया मनाई गई ।

करणी माता के दर्शन के बाद शस्त्र पूजन और जयंती कार्यक्रम हुआ जिसमें राजपूत सरदारों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के पूर्व कमांडेंट सेवानिवृत्त हरि सिंह जी भाटी ने दोनों महा पुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला और शस्त्र पूजन का महत्व बताया।

वरिष्ठ पत्रकार करणी दान सिंह राजपूत ने  महापुरुषों का नमन किया और शस्त्र पूजन की परंपरा व हर घर में शस्त्र अस्त्र रखने की आवश्यकता पर वक्तव्य दिया।राजपूत ने कहा कि सीमा पर सेना वायु सेना और जल सेना है देश के भीतर विभिन्न सुरक्षा बल और पुलिस है लेकिन फिर भी जरूरत के समय घर में अस्त्र-शस्त्र भी सुरक्षा के लिए होने चाहिए। राजपूत ने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते रहने का आग्रह किया। 

इस अवसर पर सूरतगढ़ में शिक्षा ग्रहण कर रहे भागीरथसिंह राठौड़ ने वक्तव्य दिया कि आने वाले समय में राजपूतों का इतिहास ही पीढ़ियां भूल जाएंगी ऐसी स्थिति चल रही है। इसलिए जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ियां राजपूतों के आचरण विचार गोत्र आदि का ध्यान रखें। इससे राजपूतों का गौरव सुरक्षित रह सकेगा।

* संस्था अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह राठौड़ जी की अध्यक्षता में यह पर्व मनाया गया। संस्था अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह राठौड़, संरक्षक श्री हरी सिंह भाटी, श्री मल सिंह भाटी, श्री राज कुमार सिंह परमार, श्री लाल सिंह बीका, श्री दातार सिंह परमार, कु लोकेंद्रसिंह परमार, श्री देवेन्द्र सिंह शेखावत, श्री करणीदान सिंह राजपूत, श्री विक्रमादित्य सिंह सूर्यवंशी, श्री गोपाल सिंह राठौड़, कु मानवेन्द्र सिंह राठौड़ ने शस्त्र पूजन किया। 







महाराजा गंगा सिंह जी एवम् महाराव शेखा जी के चित्र पर श्री हनुमान सिंह सिसौदिया, श्री प्रमोद सिंह शेखावत, श्री शायर सिंह गोड, श्री राम सिंह शेखावत, श्री भीख सिंह शेखावत, श्री प्रीतम सिंह राठौड़, श्री राजेन्द्र सिंह धोनी, श्री महेन्द्र सिंह निर्वाण, कु कुणाल सिंह शेखावत, कु लोकेंद्रसिंह परमार, श्री विक्रम सिंह, श्री रविन्द्र सिंह ने माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित की। 

मन्दिर पुजारी भगवती प्रसाद जी एवम् भागीरथ जी ने शस्त्रों पर एवम् पधारें सभी राजपूत सरदारों के तिलक लगाकर कलावे बांधे।

संस्था महासचिव अजय सिंह चौहान ने पधारे सभी राजपूत सरदारों का आभार व्यक्त किया।०0०





यह ब्लॉग खोजें