डूंगरराम गेदर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए.पावर बढे.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 18 सितंबर 2022.
कांग्रेसी नेता डूंगरराम गेदर को आज शिल्प एवं माटी कला बोर्ड राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया। राज्यपाल की आज्ञा से उद्योग विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने यह आदेश जारी किया है।डूंगरराम गेदर पहले इसी बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए हुए थे।
शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने से डूंगरराम गेदर के पावर बढे हैं। राजनीति में उनका कद और ऊंचा हुआ है।
विदित रहे कि डूंगरराम गेदर कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता है। सूरतगढ़ विधानसभा सीट से आगामी 2023 के चुनाव में लोगों को उम्मीद है कि उन्हें कांग्रेस की टिकट मिलेगी और वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।०0०