शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

रोटरी क्लब द्वारा अभियंता दिवस पर अभियंताओं का सम्मान किया गया

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़।

अभियंता दिवस 15 सितंबर को मनाया गया। इंजीनियर डे पर रोटरी क्लब ने भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया और उन्हें याद किया।

अभियंता दिवस पर रोटरी क्लब ने अभियंताओं का सम्मान किया। होपल हर्ष में आयोजित इस समारोह में इंजीनियर मांगीलाल रांका,रमेश चंद्र माथुर,अजय शर्मा,भारत भूषण शर्मा,सुभाष शर्मा,गौरव कंबोज,मनजीत सिंह,एस आर सुथार और राजकुमार को सम्मान प्रतीक एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया।

रोटरी के पूर्व प्रांत पाल राजेंद्र तनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि असल मायने में इंजीनियर ही राष्ट्र निर्माता है।आज भारत में जो वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है,चाहे वह सड़कें हो बांध हो आसमान छूती बिल्डिंग्स हों रेलवे हो दुश्मन से लोहा लेने के लिए अत्याधुनिक हथियार हों यह सब इंजीनियर की ही देन है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोहित दुआ ने आभार प्रकट किया। रोटेरियन इंजीनियर क्लब प्रोजेक्ट चेयरमैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया सहायक प्रांत पाल मनोज बाघला व अन्य सदस्य इस अवसर पर मौजूद थे।०0०






यह ब्लॉग खोजें