शनिवार, 2 जुलाई 2022

सूरतगढ़ में जनता की सड़क और पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की सड़क.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 2 जुलाई 2022.

सूरतगढ़ में सड़कों पर चलना खतरे भरा है। रोजाना ही लोग ठोकरें खाते हैं। वाहन झटके खाते हैं। वाहन गिरते हैं। समाचार छपते हैं। 



नगर के रखवाले ओमप्रकाश कालवा ने अपने निवास के आगे की सड़क शानदार बनवाई है।



स्पीड ब्रेकर है और उसके होने का पता वाहन चालक को दूर से ही दिखाई पड़े,इसलिए पेंट से पीली पट्टियां भी बनवाई हुई है।

सड़क के किनारे पर सफेद भवन कालवा जी का निवास स्थान है। भवन के आगे दस फुट लंबाई का रैंप और फूल वाटिका बने हैं। 

बरसात में जब आम लोग जिनमें वृद्ध महिलाएं बच्चों का शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा था तब पत्रकार सुभाष राजपूत ने शहर के हाल जानने के लिए ये आंखें खोल देने वाली फोटोग्राफी की। जनता की सड़क सेठ रामदयाल राठी राजकीय उ.मा.विद्यालय के पास की सड़क कितने टुकड़ों में बिखरी है। वैसे सभी सड़कों का बुरा हाल है, लेकिन शहर के रखवाले नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के निवास स्थान के आगे की सड़क शानदार है।०0०इसे खबर नहीं शहर का सच्च कहें। इसका लिंक ग्रुपों के बजाय फेसबुक पर मेरे नाम पर दिया है। 

** लोग इस पर क्या कहते हैं? या समाजसेवी, व्यापारिक, राजनीतिक पार्टियां भाजपा आप बसपा कांंग्रेस आदि बोलते हैं या चुप रहते हैं?

नगरपालिका बोर्ड कांंग्रेस बहुमत का है और अध्यक्ष जी के सिर पर पूर्व विधायक गंगाजल मील साहेब का संरक्षण का हाथ है। 

भाजपा की खामोशी पर आश्चर्य है। बड़े अखबारों का आंखें मींचे रखना भी आश्चर्य जनक है।०0०

दि.2 जुलाई 2022.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ़।

********








यह ब्लॉग खोजें