रविवार, 17 जुलाई 2022

सूरतगढ़ नगरपालिका कर्मी का शव रेलवे कॉलोनी नाले में मिला

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 17 जुलाई 2022.


सूरतगढ़ रेलवे कॉलोनी रामलीला मंच के उत्तर की ओर बने रेलवे मकानों के पीछे बने नाले में एक मानव शव फंसा हुआ पड़ा मिला।

रविवार को किसी ने देखा और फिर काफी लोग आसपास के एकत्रित हुए।

 काली पैंट और पीली टी शर्ट पहने हुए है। नाले के पास में हवाई चप्पलें और गुलाबी चद्दर पड़ी है। वार्ड नं 32 के पार्षद ओम प्रकाश अठवाल और पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मी अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस आई। शव को निकाला गया।

मतक की पहचान दौलतराम पुत्र सोहनलाल वाल्मिकी वार्ड 32 रामदेव मंदिर के पास निवासी सूरतगढ़ के रूप में हुई। मृतक के घर से नाले की दूरी करीब 150-200 फीट होगी। नाला गहरा नहीं है। मृतक नाले में औंधा पड़ा हुआ था।

वार्ड पार्षद ओमप्रकाश अठवाल ने बताया कि मृतक नगरपालिका सूरतगढ़ में कर्मचारी था व  मृतक का पुत्र सन्नी भी पालिका सूरतगढ़ में कर्मचारी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है।०0०

यह ब्लॉग खोजें