* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 16 जुलाई 2022.
श्री आत्मवल्लभ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ द्वारा संक्रांति महोत्सव चोपड़ा धर्मशाला में शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। भक्तांबर तथा जयानंद विजय जी महाराज के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
💐दिव्यांश विजय जी महाराज ने कहा कि गुरु सेवा से बड़ा कोई तप नहीं है।यदि व्यक्ति के जीवन में अनुशासन नहीं है तो व्यक्ति कितना ही विद्वान क्यों न हो उसका जीवन व्यर्थ है।कुमार्ग से सन्मार्ग की ओर ले जाने का कार्य है सक्रांति करती है।
💐गणी जय कीर्ति विजय जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा बारिश से बाहर का मैल धुल सकता है किंतु आत्मा की मलिनता को दूर करने के लिए गुरु की वाणी की बरसात में भीगना जरूरी है।
इस कार्यक्रम में प्रवीण जैन ने मेरा रंग दे धर्म का चोला भजन प्रस्तुत किया।
आत्म वल्लभ तरूणी महिला मंडल ने भजन ' गुरु ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया' प्रस्तुत किया।
ज्योति डागा,अंजना पटावरी, तारा बांठिया, पारस गोलछा आदि ने भजन और अपने भावों के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए।
श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या मंडल ने 'जीव दया' पर नाटिका प्रस्तुत की।
ललित चोपड़ा ने सक्रांति का महत्व बताया।
इस अवसर पर उपस्थित नशा मुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
💐 जय कीर्ति विजय जी ने सभी उपस्थित बंधुओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
प्रवीण डी जैन ने सक्रांति भजन प्रस्तुत किया।
💐💐 आचार्य जयानंद विजय जी महाराज ने सक्रांति पाठ सुनाया। सक्रांति महोत्सव के लाभार्थी रामलाल पूनमचंद चोपड़ा परिवार का जैन श्री संघ के टेकचंद महेंद्र कुमार डागा ने बाहुमान किया।
💐 मुनि श्री चरित्र बल्लभ जी महाराज ने शांति पाठ सुनाया।
*श्री आत्म वल्लभ मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र चोपड़ा ने सभी का आभार प्रकट किया। चौपड़ा ने बताया कि 17 जुलाई को वर्तमान गच्छाधिपति श्री नित्यानंद जी महाराज का 65 वां जन्मदिन है। इस दिवस को संघ द्वारा अनुकंपा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
गोवंश के लिए 65 किलो चारा खिलाया जाएगा,65 पौधे लगाए जाएंगे साथ ही 65 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से दीपक एकासना किया जाएगा।
* इस महोत्सव में सूरतगढ़ के जैन व जेनेतर समाज अलावा बीकानेर, बठिंडा, हनुमानगढ़, लुधियाना, पीलीबंगा, श्रीगंगानगर और संगरिया के श्रावक भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण डी जैन ने किया।०0०
******