शनिवार, 16 जुलाई 2022

पूर्वविधायक हरचंद सिंह सिद्धु द्वारा पालिका अध्यक्ष पर अनेक आरोप

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


कांग्रेस नेता पूर्व विधायक वरिष्ठ वकील सरदार हरचंद सिंह सिद्धु ने नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष को लिखित में दिए पत्र में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लिखा है कि शहर में विकास कार्य किए हैं वे उसकी सूची सार्वजनिक करें। सिद्धु ने 15 जुलाई 2022 को यह पत्र दिया है।


 नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कीमती भूखंडों की नीलामी और अदालतों द्वारा नीलामी पर रोक और निरस्त किए जाने से जमीने बचने का लिखा गया है। 

आरोप लगाया गया है कि इंदिरा सर्किल की कीमती भूमि को नीलाम करने पर आमादा थे अदालत के इस स्थगन के कारण आप नीलामी नहीं कर पाए।


 वार्ड नंबर 18 के सामने आम सड़क पर बेहद कीमती जमीन भी नीलाम करने पर उतारू थे लेकिन अदालती स्थगन के कारण आपकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।


सूरतगढ़ थाने के सामने पशु चिकित्सालय की भूमि न्यायालय परिसर हेतु देना तय किया था लेकिन अब आपकी नीयत में गड़बड़ हो गई और आप उस भूमि को नीलाम करना चाहते हैं।


 सीवरेज में हुए घोटाले पर लीपापोती कर रहे हैं।


 नगरपालिका के पार्क (जेठमल मूंधड़ा पार्क) को कबाड़ में बदल दिया है।

* कुछ पार्षदों को बेनामी ठेके करने की छूट देकर लूट का लाइसेंस दे रखा है।


आपसी फूट के कारण आप अपने विरोधियों को दबाने का विकास कर रहे हैं।


पूर्व विधायक हरचंद सिंह सिद्धू ने लिखा है कि आप ऐसा विकास कर रहे हैं जो सूरतगढ़ को नहीं चाहिए। 

इसी पत्र में लिखा है कि न्यायालय परिसर के लिए न्याय विभागाध्यक्ष को भूमि आवंटित कर एक अच्छा काम कर दिखाएं। 

नगर पालिका बोर्ड अध्यक्ष को दिए पत्र की प्रति बार संघ न्यायिक के अध्यक्ष को भी दी है।


विदित रहे कि हरचंद सिंह सिद्धु दो बार पीलीबंगा से 1977 और 1998 में विधायक रह चुके हैं। उस समय पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में सूरतगढ़ तहसील का करीब आधा क्षेत्र शामिल था। सिद्धु सूरतगढ़ बार संघ न्यायिक में वरिष्ठ वकील हैं और सूरतगढ़ में निवास करते हैं।०0०





यह ब्लॉग खोजें