रविवार, 22 मई 2022

जेपी नड्डा ने सुंदरसिंह भंडारी स्मारिका का विमोचन किया:राजे को बहन संबोधित किया.

 


पूनिया, कटारिया अनेक नेता मौजूद.


* करणीदानसिंह राजपूत *

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जयपुर में स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष के तहत आयोजित एक समारोह में सुंदर सिंह भंडारी स्मारिका का लोकार्पण विमोचन किया। जयपुर में यह कार्यक्रम 20 मई 2022 को आयोजित किया गया।

इस स्मारिका के संयोजक पूर्वमंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सदस्य कन्हैया लाल बेरवा एवं शंकरलाल अग्रवाल थे। ये सभी समारोह में उपस्थित थे।


समारोह में मंचासीन पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विधायक सतीश पूनिया, पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया आदि ने भी स्मारिका  विमोचन में भाग लिया। 


जे.पी.नड्डा ने अपने संबोधन में मंचासीन सभी उपस्थित नेताओं का एक एक का नाम लिया और वसुंधरा राजे को नाम पद सहित बहन कह कर संबोधित किया।


 जेपी नड्डा ने माननीय सुंदर सिंह जी भंडारी के जीवन पर बहुत सी बातें उपस्थित भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को बताई कि उन्होंने जनसंघ के दीपक को जलाने के लिए अपने जीवन को सादगी से देश सेवा के लिए लगाया।

वे अपना सारा कार्य आना जाना साइकिल पर करते थे। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेते रहना चाहिए। 

उन महान पुरुषों की जो इच्छा थी, वह आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में पूरी हो रही है। देश निरंतर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। 



इस पुस्तक स्मारिका के रचयिता में से श्री शंकरलाल अग्रवाल जो जयपुर में  चार्टेड अकाउंट एसोसिएट चला रहे हैं। उनका सूरतगढ़ से गहरा संबंध है जो अभी भी विशेष कार्यक्रमो   से जुड़ा हुआ है।

उनका सारा बचपन शिक्षा अपने नाना भा ज पा के जनसंघ समय से स्तंभ रहे प्रयाग चंद अग्रवाल के यहां बीता। प्रयागचंद अग्रवाल इस समय भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता हैं।  सूरतगढ़ में प्रयाग चंद अग्रवाल एंड संस के नाम से उनका व्यवसाय है जिसका संचालन पुत्र महेश अग्रवाल करते हैं। जनता में प्रयाग चंद अग्रवाल परिवार आज भी कमल के प्रचार प्रसार में भरपूर योग दाता माना जाता है।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत) सूरतगढ़ (राजस्थान)

94143 81356.

*******








यह ब्लॉग खोजें