मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

रमेशचंद्र माथुर श्री बालाजी लंगर सेवा समिति के अध्यक्ष चुने गए ः

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 दिसंबर 2021.

प्रसिद्ध समाजसेवी इंजीनियर इंजीनियर रमेश चंद्र माथुर को श्री बालाजी लंगर सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर 2 वर्ष के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

 करनानी धर्मशाला में आज 14 दिसंबर 2021 को संपूर्ण कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ।

इसमें अध्यक्ष रमेश चंद्र माथुर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मनचंदा, सचिव कमल सेतिया कोषाध्यक्ष हरीश भटेजा और लेखराज छाबड़ा संरक्षक चुने गए।

 प्रभु दयाल,गोपाल अरोड़ा व नरेश भूतना कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।

 इस बैठक में चेतराम आसेरी रोशनलाल लीला सुरेश सिडाना अंकित कुक्कड़ लक्ष्मण राम श्याम कुमार मोदी राम धानुका किशन लाल बदरा महेश कुमार दुर्गादास मिड्ढा आदि उपस्थित थे। समिति की प्रमुख सेवा लंगर की है लेकिन शीत मौसम मे निराश्रित पशुओं को गर्म दलिया और गुड़ भी खिलाती है। यह कार्य मल मास के शुरू होते ही शुरू कर दिया जाएगा।०0०





यह ब्लॉग खोजें