शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

सूरतगढ़:सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर घी के दिए दिए प्रज्वलित और जय घोष

 

 सूरतगढ़ 22 जनवरी 2021.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती की पूर्व संध्या पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति सूरतगढ़ की ओर से दीप प्रज्वलित किए गए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डा.टी.एल. अरोड़ा,रमेश चंद्र मथुर, करणी दान सिंह राजपूत, किशन स्वामी,लक्ष्मण शर्मा,योगेश स्वामी, महावीर प्रसाद भोजक,पवन शर्मा, बद्री प्रसाद शर्मा बिनानी,महावीर प्रसाद तिवारी, एडवोकेट पूनम शर्मा,मुरलीधर पारीक आदि ने दीप प्रज्वलित किए। 

दीप प्रज्वलित के बाद नेताजी अमर रहे के नारे लगाकर जयघोष किया गया।


 नगर पालिका की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल पर बिजली की रोशनी से सजावट की गई।

नेताजी की जयंती पर  23 जनवरी को सुबह 9:30 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। 

इसके पश्चात 10 बजे नजदीकी मैत्री ब्लड बैंक में किशन लाल पारीक की स्मृति में स्मृति में पारीक की स्मृति में स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। स्व.पारीक सुभाषचन्द्रबोस संघ के 1969 से पूर्व अध्यक्ष रहे थे। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पत्रकार लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत फीता काट कर करेंगे। राजपूत किशनलाल पारीक के बाद सन 1969 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस संघ के अध्यक्ष बने थे। 

नेताजी की 125 वीं जयंती को आदर्श मानकर 125 से अधिक व्यक्ति  रक्तदान करेंगे। 0

****





यह ब्लॉग खोजें