रविवार, 13 जून 2021

सूरतगढ़:वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती पर राजपूत क्षत्रिय संस्था का जयघोष




** करणीदानसिंह राजपूत **


वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 482 वीं जयंती विक्रम संवत कैलेण्डर के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया ( 13 जून 2021) को करणी माता मंदिर परिसर में राजपूत क्षत्रिय संस्था की ओर से मनाई गई।

राजपूत सरदारों ने महाराणा प्रताप के चित्र को स्थापित कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। 

महाराणा की शूर वीरता का बखान और जयघोष किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह राठोड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।


श्री हरि सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह शेखावत, मगन सिंह जी ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाज को प्रताप के आदर्शो को अपनाने और उन पर चलने का आह्वान किया गया।

इस पावन अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष मल सिंह भाटी, मदन सिंह कटोच,भीम सिंह राठौड़, गोपाल सिंह राठौड़,बजरंग सिंह पंवार, राजेश सिंह तोमर, राजकुमार सिंह परमार, अजय सिंह चौहान,  लक्ष्मण सिंह शेखावत, रणवीर सिंह जादौन, दीपक सिंह तोमर,बालू सिंह भाटी, देवेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह राठौड़,मगन सिंह जी सहित समाज के अन्य राजपूत सरदारों ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम कोविड महामारी गाइडलाइन के अनुसार मनाया गया और एक एक कर माल्यार्पण किया गया।०0०

प्रस्तुति: करणीदानसिंह राजपूत बैस.

( सूरतगढ़ : ज्येष्ठ मास,शुक्ल पक्ष की तृतीया 13 जून 2021)

०००००००










यह ब्लॉग खोजें