शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

भाजपा नेता ओपी महेन्द्रा के भाई जयप्रकाश महेन्द्रा का सड़क दुर्घटना में निधन

जयप्रकाश और ओपी महेन्द्रा की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी आज सुबह श्री गंगानगर से  कार द्वारा जयपुर रवाना हुए थे। 

हनुमानगढ़ के आगे राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कोल्हा मोड़ पर उनकी कार को एक बाल वाहिनी ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में घायल जयप्रकाश और विजयलक्ष्मी को चिकित्सालय पहुंचाया गया। 

जय प्रकाश की मृत्यु हो गई।

 श्री गंगानगर से कार में दोनों कोहरे के कारण करीब 7:00 बजे रवाना हुए और 9:30 बजे के करीब यह दुर्घटना घटित हुई।

यह ब्लॉग खोजें