गुरुवार, 12 अक्तूबर 2017

पृथ्वीराज जाखड़ ईओ अनूपगढ लालचंद सांखला ईओ श्री करणपुर पूर्व पार्षद राजाराम गोदारा पर मुकदमा


सूरतगढ़ 12 अक्टूबर  2017.

 भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने वाले पत्रकार कृष्ण सोनी 'आजाद ' की ओर से यह परिवाद एसीजेएम अदालत में पेश किया गया था।  विष्णु शर्मा एडवोकेट पैरवी कर रहे हैं। 

एसीजेएम अदालत ने 9 अक्टूबर को सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। इस पर मुकदमा नं 565/17 दिनांक 12.10.2017 को दर्ज हुआ। इलाके का यह बहुत बड़ा मामला है जिसकी विभागीय जांच पूर्व में एडीएम सूरतगढ़ एन.डी.मटई ने की और जांच रिपोर्ट में माना कि लाखों के वारे-न्यारे हुए व घोटाला हुआ। 

पत्रकार सोनी ने इस मामले में सरकार को धोखा देने गैरकानूनी तरीके इस्तेमाल करने व लाखों की आय को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है जिसमें सरकार के कई अधिकारी व कर्मचारी तथा ईओ पृथ्वीराज जाखड,ईओ लालचंद सांखला, पूर्व पार्षद राजा राम गोदारा व इनके कई परिवारजनों को​ परिवाद में आरोपियों में शामिल किया है। 

अनुसूचित जाति के व्यक्ति से कृषि भूमि की खरीद और उस पर कालोनी के भूखंड स्वर्ण जाति में खुद व परिवार वालों के नाम से लेने बहुत कम कीमत दिखा कर लेने जिससे सरकारी फीस आदि कम दी गई।

इस मामले में मुख्य रुप से जो आरोपी बनाए गए हैं उन्हें राजा राम गोदारा उनकी धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी जो वर्तमान में पार्षद हैं, उनके पुत्र महेंद्र गोदारा व भानु गोदारा पुत्री सरोज और महेंद्र गोदारा की पत्नी अर्चना के नाम हैं। लालचंद सांखला की पत्नी माया भी आरोपियों की सूची में है। लालचंद सांखला खुद भी आरोपियों की सूची में है जो नगरपालिका सूरतगढ़ में उस समय टैक्स असेशर थे।

 पृथ्वीराज जाखड़ और उनके दो पुत्र नरेंद्र व सुनील के नाम आरोपियों में है। बनवारी लाल का नाम है। नगरपालिका सूरतगढ़ के दो सुपरवाइजर महेंद्र शर्मा और भीम सिंह के नाम हैं। उस समय के सहायक अभियंता तहसील के कर्मचारी वरिष्ठ नगर नियोजक आदि आरोपियों में है,घोषित नामों के अलावा भी अन्य नाम परिवाद में है।

 परिवाद की पूरी लिखित यहां फोटो कॉपी के रूप में दी जा रही है।

 इस प्रकरण में जो भी ताजा स्थिति रहेगी  व अपडेट करने की कोशिश की जाएगी।

कृष्ण सोनी 'आजाद' ने तत्कालीन ईओ पृथ्वीराज जाखड़ पर और मुकदमे भी किए हैं जिनका विवरण अलग से दिया जाएगा।









पूरा मामला जानने वास्ते क्लिक करें।







यह ब्लॉग खोजें