रविवार, 2 अक्तूबर 2016

सूरतगढ में शहीद गुरूशरण छाबड़ा प्रतिमा स्थल पर 2 अक्टूबर को धरना-नजदीक राजकीय चिकित्सालय:


जस्टिस फोर छाबड़ा संगठन का आयोजन:शहरवासी शामिल:
- करणीदानसिंह राजपूत -
सूरतगढ़ 2 अक्टूबर 2016.
राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी और सशक्त लोकपाल की मांग को लेकर आमरण अनशन करते जयपुर में शहीद हुए सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा की प्रतिमा के आगे धरना है जो सुबह 10 बजे से 2
बजे तक चलेगा।
यह आयोजन जस्टिस फोर छाबड़ा संगठन की ओर से है जिसमें यहां के नागरिक व संगठन शामिल हैं। यह सांकेतिक धरना छाबड़ा जी के साथ हुए सरकार के समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर है। वर्तमान भाजपा सरकार ने छाबड़ा जी के साथ जो समझौता किया वह लागू नहीं किया। छाबड़ा जी के आमरण अनशन में संसार त्यागने के बाद जयपुर में उनकी पुत्रवधु पूजा छाबड़ा के आमरण अनशन पर भी समझौता हुआ वह भी सरकार ने लागू नहीं किया। सरकार को राजकीय महाविद्यालय का नाम गुरूशरण छाबड़ा के नाम पर करना था,वह भी अभी तक नहीं किया।

आज के सांकेतिक धरने में छाबड़ाजी के पुत्र अंकुर छाबड़ा व उनकी पुत्रवधु पूनम अंकुर छाबड़ा व उनकी टीम के सदस्य शामिल हैं।

यह ब्लॉग खोजें