शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

जयंतीपर्व:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण. श्रीगंगानगर रिपोर्ट.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर, 2 अक्टूबर 2026.


-प्रभात फेरी, रक्तदान, साफ-सफाई, पौधारोपण से दिया शांति, अहिंसा और सद्भावना का संदेश, नशामुक्ति की शपथ भी ली



 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस (2 अक्टूबर 2026) पर शुक्रवार को गांधी चौक पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी, रक्तदान, साफ-सफाई, पौधारोपण और सर्वधर्म प्रार्थना से शांति, अहिंसा तथा सद्भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और श्री शास्त्री का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे।


इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से समाज कल्याण सप्ताह के तहत प्रभात फेरी को रामलीला मैदान से अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यहां से प्रभात फेरी शांति, अहिंसा और सद्भावना का संदेश देते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां बालिकाओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा वैष्णव जन ते तेने कहिए और इतनी शक्ति हमें देना दाता की प्रस्तुतियां दी गईं।


कार्यक्रम में गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन, नगर परिषद सभापति श्री अजय दावड़ा सहित अतिथियों ने महात्मा गांधी और श्री शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत व आदर्श आने वाली पीढ़ियों को शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाते रहेंगे। आज के दिन सभी मिलकर महात्मा गांधी और श्री शास्त्री के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।


कार्यक्रम में जिला कलक्टर सहित अन्य अतिथियों ने स्वच्छता के साथ-साथ शांति, अहिंसा, सद्भावना और नशामुक्त रहने का आह्वान किया। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जिला कलक्टर सहित अन्य अतिथियों द्वारा साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। आयोजित शिविर में जिला कलक्टर सहित अतिथियों ने रक्तदान भी किया। इसके पश्चात प्रताप मार्केट स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। 


इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शांति, अहिंसा, सद्भावना का संदेश देते हुए गुब्बारे भी उड़ाए गए। अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी करते हुए इनकी सार-संभाल का आह्वान किया गया।











 इस अवसर मौके पर श्रीगंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री वीरेंद्रपाल सिंह, सीडीईओ श्री अरविन्दर सिंह, नगर परिषद आयुक्त श्री मिलखराज चुघ, श्री विष्णु खत्री, विद्यार्थी, स्काउट गाइड, जनप्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।०0०






ऊ

यह ब्लॉग खोजें