बुधवार, 23 सितंबर 2026

ज्योतिकंवर का कार्यग्रहण कार्यक्रम कल 24 को.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 23 सितंबर 2024.

नगरपालिका बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिकंवर कल 24 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगी। नगरपालिका प्रशासन ने सूचना दी है की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबह 11-15 बजे पदभार ग्रहण करेंगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का एक स्वागत व जुलूस बीते कल शाम को पुरानी धानमंडी में हुआ व जुलूस महाराणा प्रताप चौक होते निकला। रात को आठ बजे जुलूस निकाला गया जब बाजार में लोग बहुत कम होते हैं। इस जुलूस में भी लोग बहुत कम थे। भाजपा नगरपालिका बोर्ड का उपाध्यक्ष चुनाव हारने के कुछ समय बाद ही स्वागत कार्यक्रम रखने की जल्दबाजी रही जिससे यह कार्यक्रम व जुलूस फीका रहा। मीडिया को सूचना नहीं थी। कार्यक्रम बिना किसी तैयारी के किसने बनाया,यह चर्चा है। क्या इसमें भी कोई राजनीति है।

* अध्यक्षीय कार्यग्रहण कार्यक्रम कल 24 को है और वह भी धूमधड़ाके का होगा या एक दम साधारण इसके बारे में मीडिया को सूचना नहीं है। 

👌पिछले बोर्ड में ओमप्रकाश कालवा ने 2 दिसंबर 2019 को कार्यग्रहण भव्य समारोह में किया था जिसकी चर्चा रही। ज्योतिकंवर का पद भार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी में जो लोग हैं वे कैसा कार्यक्रम बनाते हैं यह कल मालुम हो सकेगा।०0०











यह ब्लॉग खोजें