सूरतगढ़: सड़क निर्माण में गड़बड़ी,कौन करेगा सही जांच.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 25 जून 2036.
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सूरतगढ़ ने 22 जून को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या 24 एवं 28 के मध्य सिविल कोर्ट के पीछे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त स्थान पर पूर्व में निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क को हटाकर पुनः नया निर्माण कार्य करवाया गया है।
*संगठन ने मांग की कि पूर्व में करवाए गए पीसीसी (* Plain Cement Concrete) कार्य एवं वर्तमान इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करवाई जाए, ताकि कार्य की वास्तविक स्थिति एवं गुणवत्ता स्पष्ट हो सके।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने नगर पालिका प्रशासन से पूर्व कार्य की पैमाइश, वर्तमान कार्य की माप *पुस्तिका (MB), बिल एवं भुगतान* रिकॉर्ड की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही हटाई गई पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स/ब्लॉक्स की मात्रा, उनके स्टॉक रजिस्टर में दर्ज विवरण एवं उनके उपयोग की जानकारी भी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की मात्रा एवं भुगतान प्रक्रिया की जांच करवाने तथा जांच पूरी होने तक संबंधित भुगतान पर रोक लगाने की मांग रखी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में *राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के उमेश कुमार, किशन लाल पारीक, संजीव कुमार, लाखन सिंह, रामेश्वर लाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
* नगरपालिका सड़क बनवा रही है। नगरपालिका प्रशासन को सब मालुम है कि निर्माण पर क्या हो रहा है? जो बनवा रहे हैं वे किसकी जांच करेंगे।
* ज्ञापन किसको सौंपा? वह तो उपखंड अधिकारी को सौपते। गुणवत्ता ही नहीं इसमें गड़बड़ी बता रहे हैं तो यह लगातार पीछा करने से ही होगा। उपखंड अधिकारी को गड़बड़ी के लिखा जा सकता है।
👍 क्वालिटी की जांच करानी है तो क्वालिटी कंट्रोल श्रीगंगानगर को लिखा जाने पर सही जांच हो सकती है। जब जांच हो तब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चे के प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। ०0०