सूरतगढ़:विविधा सृजन सम्मान समारोह 5 अप्रैल को.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 अप्रैल 2026.
साहित्यिक संस्था विविधा का 'सृजन सम्मान 2025' समारोह 5 अप्रैल 2026 रविवार को श्री माहेश्वरी भवन सूरतगढ़ में आयोजित किया गया है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर सूरजसिंह नेगी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मनोज दीक्षित करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में साहब राम चाहर, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, डॉक्टर के एल बंसल एवं अनिल धानुका हैं।
कार्यक्रम का संयोजन श्री रोहिताश शर्मा करेंगे। इस समारोह में साहित्य सृजन क्षेत्र में पुस्तकों का चयन करने के बाद समारोह में उनके लेखकों को सम्मानित किया जाता है।०0०