रविवार, 16 नवंबर 2025

श्रीगंगानगर सरदार @युनिटी मार्च.रिपोर्ट 15 नवंबर 2025.करणीदानसिंह राजपूत *

 

सरदार@150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम 15 नवंबर 2025 को श्री गंगानगर में आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा श्री गंगानगर व सादुलशहर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम  की शुरुआत गंगासिहं चौक से हुई। 



मुख्य अतिथि जयदीप बिहाणी विधायक श्री गंगानगर, जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ व श्रीभगवान सेवटा जिला संयोजक यूनिटी मार्च, जिला कलेक्टर डॉ मंजू  व पुलिस अधिक्षक अमृता दोहन, अतिरिक्त ज़िला कलक्टर सुभाष कुमार, सीईओ ज़िला परिषद गिरधर बेनीवाल मेरा युवा भारत के डायरेक्टर भुपेंद्र सिंह शेखावत व गंगानगर जिला प्रसाशन व दोनों विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम में बच्चे, युवा, महिलाएँ व गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। युनिटी मार्च को विधायक जयदीप बिहाणी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च गंगासिह चौक से रवाना होकर-भगतसिंह चौक-बीरबल चौक-सुखाड़िया सर्किल- मीरा चौक- चहल चौक होते हुए अंधविद्यालय पहुँचा।

 अंध विद्यालय सभागार में  छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 जिलाध्यक्ष सरदार शरणपाल सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर उद्बोधन दिया व एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक भारत आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन का वर्णन किया। मान ने बताया कि पटेल भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा राजनेता थे, उन्होंने भारत के पहले उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक संघर्षशील राजनेता थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणीय भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। सन 1947 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। पटेल का जन्म 31 अक्तूबर1875  को नाडियाड, गुजरात में एक लेवा पटेल जाति में हुआ। वे झवेरभाई पटेल एवं लाडवा देवी की चौथी संतान थे। सोमभाई,  नरसीभाई और विट्ठलभाई उनके अग्रज थे। उनकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से हुई। लंदन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस लौट कर अहमदाबाद में वकालत करने लगे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया 









यूनिटी मार्च सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक राष्ट्रव्यापी जन अभियान है। सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व कूटनीतिक कौशल और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है और यूनिटी मार्च यात्रा उनकी अमर विरासत को समर्पित है। यह यात्रा सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत के मिशन से जोड़ते हुए जनभागीदारी से एक सच्चा राष्ट्रीय अभियान है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से ऐसे कार्यक्रम पूरे देश में किए जा रहे हैं। इस युनिटी मार्च की दूरी लगभग छ: किलोमीटर रही जो पूरे जोश के साथ पैदल चले और राष्ट्रीय गान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

 युनिटी मार्च के दौरान महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किये गये। इस दौरान युवाओं ने तिरंगे से देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। जिला समन्वयक एनएसएस डॉ. मधु वर्मा ने बताया कि पदयात्रा मेें एनएसएस, मेरा युवा भारत, एनसीसी, हिंदुस्तान व भारत स्काउट गाईड, शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के युवाए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य शामिल रहे।

* सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा बने प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने धन्यावद ज्ञापित करते हुए नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में एएसपी श्री रामेश्वर लाल, जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, श्री विजय कुमार, सीडीईओ श्री गिरिजेशकांत शर्मा, श्री प्रदीप धेरड़, श्री मुकेश गोदारा, श्री कमल सहारन, सीओ हिंदुस्तान स्काउट श्री संदीप माँझू, श्री धर्मवीर डुडेजा, श्रीमती चेष्टा सरदाना, श्री भीम कासनिया, श्री भगवान सेवटा सहित अन्य उपस्थित रहे। मंच संचालन मीनाक्षी आहूजा द्वारा किया गया।०



यह ब्लॉग खोजें