नगरपालिका की नंदी शाला में अप्रत्याशित मौतें.किसकी जिम्मेदारी?
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 जुलाई 2025.
नगरपालिका द्वारा संचालित शिव नंदी शाला में गौ वंश की अप्रत्याशित संख्या में मौतें,बीमारियों घायलावस्था में कीड़े लगे तड़फते गंदगी में पड़े फोटो विडिओ चौंकाने वाले हैं। जिलाकलेक्टर डा. मंजु 17 जुलाई को नंदी शाला में पौधरोपण कर रही थी,ईओ पूजा शर्मा भी मौजूद थी,उस समय भी गौवंश कीड़ों से तड़पता मौत से जूझ रहा था। यहां गौ वंश का ईलाज कौन किन दवाईयों से करता है?
भयानक गंदगी में गौवंश को रखना कैद और मारना है। जिलाकलेक्टर उस समय निरीक्षण कर लेती तो यह भयानकता उसी समय उजागर हो जाती। कितने गौ वंश मरे हैं? यह जांच होनी जरूरी है। इसके लिए तुरंत जांच समिति और अधिकारिक निरीक्षण भी जरूरी है।
आखिर इस दुर्दशा के जिम्मेदार वे हैं जिनके पास दायित्व है और उन्होंने अनदेखी की।
नगरपालिका की ईओ पूजा शर्मा अधिकारिक रूप में जिम्मेदार। वे कब कब निरीक्षण को गई?
नंदी शाला की संचालन समिति के अध्यक्ष अनिल धानुका, सचिव कृष्ण छींपा और संपूर्ण कार्यकारिणी बताएंगे सार संभाल के बारे में, आखिर इनकी भी जिम्मेदारी है। गौ वंश की इन अप्रत्याशित मौतों की बीमारियों की संपूर्ण जांच हो तब तक नयी एडहोक समिति गठित होनी चाहिए।
०0०