* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 29 जुलाई 2025.
सूरतगढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली (28 जुलाई) नई धानमंडी में कांग्रेसी नयी हलचल के साथ एकजुट पर्याप्त संख्या में दिखाई दिए।
विशाल मंच पर नेताओं का आधिक्य भी रहा। जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी,विधायक डुंगरराम गेदर,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु,परमजीत सिंह रंधावा, बलराम वर्मा, सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, योगेश मेघवाल,पूर्व उप प्रधान,कृष्ण गोदारा, गगनदीपसिंह विडिंग, जुलेखां,बिमला देवी,इंटक नेता श्यामसुंदर शर्मा,अमित कड़वासरा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित लोग उपस्थित रहे। संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे लगे। भाजपा सरकार को खूब कोसा गया। सरकार की नीतियों पर रोष प्रगट किया गया।
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जुलूस रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
वहां उपस्थित अधिकारी नायबतहसीलदार को डुंगरराम गेदर ने दो ज्ञापन सौंपे। एक मुख्यमंत्री और दूसरा जिला कलेक्टर के नाम था।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में नगर निकाय और पंचायत चुनावों को शीघ्र कराने की मांग थी। चुनाव में देरी, बिगड़ती कानून व्यवस्था,स्मार्ट मीटर,महानरेगा की अनदेखी भुगतान में देरी की ओर ध्यान दिलाते हुए उचित व्यवस्था की मांग थी। जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन में सूरतगढ़ शहर में बरसात पानी निकासी,सफाई कचरा निस्तारण, पेयजल और बिजली आपूर्ति की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग थी।
०0०
****