* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 19 जून 2025.
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के लिए मिशन ग्रीन सिटी संस्था की ओर से अठारह जून को
तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीनानाथ बब्बल एवं शिव नंदी शाला के अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक अनिल धानुका की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ।
दीनानाथ बब्बल एवं अनिल धानुका ने एक स्वर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण की महत्ता बताते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।
समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने सूरतगढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे वृक्षारोपण एवं संरक्षण कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। मनुष्य को जन्म से लेकर मृत्यु तक वृक्षों की जरूरत कदम-कदम पर पड़ती रहती है। अतः हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिएऔर हम इस अभियान में निरंतर आगे बढ रहे हैं।
कार्यक्रम में मिशन ग्रीन सिटी समिति के सदस्य मुकेश सोनी, विक्रम राठौड़, दीपक शर्मा, सुनील सोनी, राजेंद्र सैनी, रवि मूंदड़ा, छगन कनौजिया, सुनील स्वामी, सतीश स्वामी, फुसाराम के साथ रीडर अंकित गोदारा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
💐 मिशन ग्रीन सिटी की टीम के अभियान का दर्शन सूरतगढ़ के अनेक क्षेत्रों में होता है।०0०
करणीदानसिंह राजपूत
पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम)
सूरतगढ़. 94143 81356.
******
******