* करणीदानसिंह राजपूत *
* परसराम भाटिया का कार्यकाल 24 जुलाई 2023 से 25 नवंबर 2023 रहा। भाटिया ने 29 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण किया और 120 दिन के कार्यकाल में अनेक भ्रष्टाचार किए जिससे नगरपालिका कोष को भारी वित्तीय हानि पहुंचाई। अनेक पट्टे गलत दिए। पंप हाऊस का पट्टा बिना भूमि कीमत के जारी कर दिया। जो लोग सूरतगढ़ में नहीं रहते उनको भी पट्टे दे दिए। तूड़ी का टेंडर 810 रू.क्विंटल हुआ और भुगतान 840 के हिसाब से हुआ। बातचीत रेट नीचे करने कम करने के लिए होती है लेकिन यहां तूड़ी के भाव अधिक कर दिए गये। लाईट खरीद घोटाला भी हुआ।
👌 ये घोटाले मीडिया दबाता रहा मगर 'ब्लास्ट की आवाज' में सबूतों सहित छपते रहे।
👌
👍 सबसे बड़ा सवाल है कि परसराम भाटिया कांग्रेस के हैं और भाजपा के विरुद्ध कांग्रेस राज में सरकार ने अध्यक्ष मनोनीत किया। भाजपा के द्वारा कभी शिकायत क्यों नहीं की गई?
* भाजपा के ये नेता जनता के साथ खड़े होते और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलते लिखित में शिकायत करते और परसराम भाटिया को दंडित करवाते लेकिन आश्चर्यजनक रूप से चुप रहे।
👌 परसराम भाटिया के विरुद्ध नगरपालिका भ्रष्टाचार के कितने मुकदमें पुलिस थाने सिटी में हैं और उनकी जांच की गति क्या है? कितने मामले एसीबी में हैं और उनकी जांच गति क्या है?
👌
भाजपा जिलाध्यक्ष स.शरणपालसिंह मान,
विजेंद्र पूनिया, मंत्री, भाजपा, प्रदेश,
पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया,
पूर्व विधायक अशोक नागपाल,
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल,
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आरती शर्मा,
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश मेघवाल।
पूर्व प्रधान बिरमादेवी नायक,
शराबबंदी नशामुक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा जो अब भाजपा में हैं।
*भाजपा नगरमंडल पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा व पूर्वमहामंत्री लालचंद शर्मा.
* भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना.
* ये नेता हैं जिन्होंने किसी एक मुद्दे एक भ्रष्टाचार पर भी आवाज नहीं उठाई।शिकायत नहीं की। ये भाजपा के हैं तो शिकायत क्यों नहीं करते? जनता के बीच ये बताएं दो दिन बहुत हैं बोलने को। यह भाजपा के कितने हितैषी हैं यह साबित तो होना ही चाहिए।
** राकेश बिश्नोई नगरपालिका में परसराम भाटिया के भ्रष्टाचार पर सुसुप्त क्यों हैं?
👌 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का श्रीगंगानगर का दौरा है। क्या ये नेता नेतियां शिकायत करेंगे? ये भाजपा के हैं या केवल अपने लाभ के लिए सदस्य हैं। ये चेहरे भी साफ मालुम होने चाहिए।०0० 7 अप्रैल 2025.
*****