बुधवार, 10 जनवरी 2024

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने महावीर सैनी( सूरतगढ़) प्रशिक्षक को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 10 जनवरी 2024.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने खेल जगत की हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 9 जनवरी 2024 को दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। राजस्थान से अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट कोच महावीर सैनी( सूरतगढ़)  को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अलावा विभिन्न श्रेणियों के द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए गए। महावीर सैनी को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर सूरतगढ़ में खुशी छाई है। महावीर सैनी ने धावक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत की और आज पूरे देश में नाम है।







द्रोणाचार्य पुरस्कार:

यह अवार्ड उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को दिया जाता है. खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु यह अवार्ड प्रशिक्षकों को दिया जाता है.   


द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023 (नियमित श्रेणी)


क्र.सं.


कोच का नाम


खेल


* ललित कुमार   कुश्ती

*आर बी रमेश   शतरंज

*महावीर प्रसाद सैनी   पैरा एथलेटिक्स

*शिवेन्द्र सिंह  हॉकी

*गणेश प्रभाकर देवरुख  मलखंब

*भास्करन  कबड्डी


द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023 (आजीवन श्रेणी)


क्र.सं.


कोच का नाम


खेल


जसकीरत सिंह ग्रेवाल


गोल्फ़


भास्करन ई


कबड्डी

जयन्त कुमार पुशीलाल

टेबल टेनिस

******












यह ब्लॉग खोजें