शनिवार, 30 सितंबर 2023

सूरतगढ: आप की ताकत:फिलहाल भाजपा कांंग्रेस बसपा से बहुत कम


* करणीदानसिंह राजपूत *

आम आदमी पार्टी की ताकत 2018 से 5 साल में 2023 तक बढी हुई और मजबूत नजर नहीं आ रही। आप को 2018 के चुनाव में सत्य प्रकाश को 747 वोट ही मिले थे। एक हजार वोट भी नहीं मिले थे। उस समय भाजपा ने 69,032

इंडियन नेशनल कांंग्रेस ने 58,797 और 

बसपा 55,543 वोट प्राप्त किए थे। पांच साल में  स्थिति कोई बहुत बदली नहीं है। प्रदेश स्तरीय नेता पदाधिकारी हैं लेकिन उनका संपर्क नहीं और कांंग्रेस राज के विभागों में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई काम नहीं है। परमजीत सिंह बेदी पहले भी विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ चुके हैं। आप में वे कितने ताकतवर हुए हैं वह एक अक्टूबर की आम सभा की उपस्थिति से मालुम होगा। फिलहाल उनको रिलेशन बैंक में खाता खोलना चाहिए। निजी संपर्क भी बढाने चाहिए।०0०






















यह ब्लॉग खोजें